पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

नई पीढ़ी को इतिहास से वंचित रखने की साजिश

November 22, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

नई पीढ़ी को इतिहास से वंचित रखने की साजिश

 

– आखिर उत्तराखंड राज्य आंदोलन क्यों नहीं है पाठ्यक्रम में शामिल
– भाजपा-कांग्रेस नहीं चाहते कि नई पीढ़ी हो इतिहास से अवगत

उत्तराखंड राज्य का दुर्भाग्य है कि, हमारे नये राज्य की सत्ता ऐसे नेताओं के हाथ में गई जिनकी भावना अलग राज्य के पक्ष में नहीं थी। वो अलग राज्य के विरोधी थी और राज्य बनते ही हमारे भाग्यविधाता बन गये। पिछले 20 साल में एनडी तिवारी, बीसी खंडूड़ी, हरीश रावत, विजय बहुगुणा, रमेश पोखरियाल, हरक सिंह रावत, सतपाल महाराज, इंदिरा हृदयेश समेत अधिकांश नेता ऐसे रहे हैं जो राज्य गठन से पहले भी हमारे नेता थे। जब नेता ही नहीं बदले तो राज्य का भाग्य कैसे बदलता? क्योंकि इनमें से अधिकांश नेताओं ने तो राज्य के लिए संघर्ष ही नहीं किया। जब संघर्ष, त्याग, बलिदान ही नहीं किया तो इनको नये राज्य की जनता की जनभावनाओं, आकांक्षाओं और सपनों की परवाह क्यों होगी?

राज्य आंदोलनकारी जयदीप सकलानी के कथन:- आज भी सीमांत गांव के व्यक्ति के लिए देहरादून उतना ही दूर है, जितना लखनऊ। न लखनऊ के नेताओं और अफसरों ने पहाड़ जिया और भोगा और न दून के नेताओं और अफसरों ने। पलायन रुका ही नहीं। राज्य में पिछले 20 साल में एक भी ऐसी सड़क नहीं बनी जो गांव तक जाती हो, हालांकि गांव से शहर आने वाली सड़कों का जाल बिछ गया है। इन सड़कों के माध्यम से शहर से गांव-गांव तक विकास नहीं शराब पहुंची, बदले में गांवों से जवानी बटोर कर मैदानों की ओर ले गयी। दुर्भाग्य है कि हम उत्पादक नहीं बन सके। हमें बनने ही नहीं दिया गया। राज्य निर्माण की अवधारणा को हमारी नस्लों से ही दूर रखा गया है।

2000 में जो बच्चा राज्य में पैदा हुआ वो आज मतदाता है, लेकिन उसे तो पता ही नहीं है कि, आखिर नये राज्य के लिए हमें क्या त्याग और बलिदान करने पड़े? क्या अत्याचार सहा। मसूरी, खटीमा गोलीकांड क्या था, श्रीयंत्र टापू पर क्या हुआ? मुजफ्फरनगर कांड में हमने क्या खोया? किसी ने महसूस ही नहीं किया कि गन्ने के खेतों की सोंधी महक के बीच गोलियों से शरीर और आत्मा कैसे छलनी हो गयी? उसने न गिरदा के हुड़के की थाप सुनी न नेगीदा के गीत सुने। उसने विकास की उत्कंठा को लेकर गांव की पगडंडी से लेकर दिल्ली के लाल किला मैदान तक उतरी मांओं के कदमों की थाप ही नहीं सुनी। उस चीत्कार को सुना ही नहीं कि बेटा, मत निहारो उस सड़क की ओर, दिल्ली जाने वाले कभी लौट कर नहीं आते। उसे राजेश रावत, यशोधर बेंजवाल, हंसा धनाई की बात न तो बतायी गई न सिखाई गयी। उसे तो यह भी नहीं बताया गया कि वीर माधो सिंह भंडारी कौन था और वीर चंद्रसिंह गढ़वाली कौन?

दरअसल, ये सब भाजपा-कांग्रेस की साजिश है। राष्ट्रीय दल नहीं चाहते हैं कि हमारा इतिहास और राज्य आंदोलन की बात बच्चों और नौजवानों को पता लगे। उनकी साजिश है कि नयी पीढ़ी की सोच में राज्य से कहीं अधिक राष्ट्रीय सोच ही केंद्रित हो। जबकि लोकतंत्र की बुनियादी समझ के केंद्र में व्यक्ति है। यदि व्यक्ति खुशहाल होगा तो परिवार, गांव, प्रदेश और राष्ट्र समृद्ध होगा। इतिहास गवाह है कि जिनका इतिहास नहीं होता वो जाति, समाज और राज्य समाप्त हो जाते हैं। चुनी हुई तानाशाह सरकारों ने पिछले 20 साल में यही किया है कि हमारी भावी पीढ़ी को उत्तराखंड राज्य आंदोलन का इतिहास ही नहीं पढ़ाया। ऐसे में युवा पीढ़ी का पहाड़ पहाड़ियत और हिमालय के प्रति कोई लगाव नहीं हो सका। क्षेत्रीय दलों को पनपने का अवसर भी इसीलिए नहीं मिला कि हमारी नई पीढ़ी को एहसास ही नहीं है कि हमें अलग राज्य क्यों चाहिए था? राज्य निर्माण के बाद न तो पलायन रुका, न रोजगार मिला और न ही हम उत्पादक रहे।

अब भी मौका है संभलो, एकजुट हो जाओ, भाजपा और कांग्रेस के बहकावे में मत आओ। यदि पहाड़ बचाना है तो क्षेत्रीयता को अपनाना होगा। सरहदों में हम पहाड़ी रोज अपनी जान गंवाते हैं, लेकिन अपने राज्य के लिए हम कितना संघर्ष और त्याग करते हैं? यह सोचने की बात है। देश तो राज्य से ही बनता है। यदि राज्य ही खुशहाल नहीं होगा तो देश खुशहाल और समृद्ध कैसे हो सकता है? देश के साथ ही प्रदेश भावना का भी विकसित होना जरूरी है। हमें उत्तराखंड राज्य आंदोलन को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए अभियान चलाना चाहिए। यह समय की जरूरत है।


Previous Post

गुलदार ने बनाया गाय को शिकार, हुआ कैमरे में कैद

Next Post

विकास वीडियो: पांच किलोमीटर चारपाई पर लाए मरीज। छह हजार की बुकिंग में पहुंचा देहरादून

Next Post

विकास वीडियो: पांच किलोमीटर चारपाई पर लाए मरीज। छह हजार की बुकिंग में पहुंचा देहरादून

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • BSF Constable Recruitment 2025:  10वीं पास के लिए सुनहरा मौका! जानिए डिटेल्स ..
  • सावधान: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती! Instagram ने हटाए 1.35 लाख अकाउंट!
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पहले चरण में हुआ 68% मतदान। महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग 
  • RRB Paramedical Staff Recruitment 2025: 434 पदों पर निकली भर्ती, जानिए salary और अन्य detail
  • बिग न्यूज़: जिला आबकारी अधिकारी पर गिर सकती है गाज। डीएम ने की निलंबन की संस्तुति
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!