गुलदार ने बनाया गाय को शिकार, हुआ कैमरे में कैद

गुलदार ने बनाया गाय को शिकार, हुआ कैमरे में कैद

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल रोड पर एक गुलदार ने गाय का शिकार कर दिया, जो कैमरे में कैद हो गया। वाहन चालक ने गाय के शिकार के पलों को बेहद नजदीक से कैद किया। दिल्ली से नैनीताल राष्ट्र राजमार्ग (एन.एच.) 87 पर नैनीताल से लगभग 12 किलोमीटर दूर नयना गांव स्थित पिलर 4/111 के समीप एक गुलदार ने गाय को अपना शिकार बना लिया। ये पूरा मामला मुख्य सड़क पर चल रहे एक वाहन चालक ने बना लिया। शुक्रवार देर रात नैनीताल को लौटते समय एक वाहन चालक ने गुलदार को गाय पर हमला करते देखा। चालक ने तुरंत ही इस घटना का वीडियो बना लिया।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, गुलदार के हमले में घायल गाय कुछ देर तो तड़पती रही और फिर उसने दम तोड़ दिया। गुलदार अपने शिकार को किसी भी हालात में छोड़ने के मूड नहीं था, जिसकी वजह से वो गाड़ी के नजदीक आने के बावजूद टस से मस नहीं हुआ। वाहन चालक वाहन को गुलदार के समीप ले गया जिससे गुस्से में आया गुलदार वाहन चालक को घूरता रहा। कुछ देर बाद गुलदार अपना शिकार छोड़ एक पैराफिट के पीछे छुप गया। आबादी क्षेत्र से लगे हुए इस घने जंगल में गुलदार, काकड़, बारह सिंघा, जड़ाऊ, घुरल, सिराव, सौल आदि कई वन्यजीव पाए जाते हैं। बताया जा रहा है कि, वाहन के जाने के बाद गुलदार ने तसल्ली से अपना भोजन खाया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts