आग:धधक रहे जंगल,सोया हुआ लापरवाह सम्बंधित विभाग

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल लैंसडाउन :  पहाड़ के जंगल आजकल धधक रहे है, पर लापरवाह सम्बंधित विभाग चैन की नींद सो रहा है|  जी हाँ ये हम इसलिए कह रहे है कि,लैंसडाउन वन विभाग के ठीक सामने ठीक नीचे रोज आग लग रही हैं पर वन विभाग आग बुझाने में नाकाम है|  हर वर्ष करोड़ो […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

लैंसडाउन :

 पहाड़ के जंगल आजकल धधक रहे है, पर लापरवाह सम्बंधित विभाग चैन की नींद सो रहा है|  जी हाँ ये हम इसलिए कह रहे है कि,लैंसडाउन वन विभाग के ठीक सामने ठीक नीचे रोज आग लग रही हैं पर वन विभाग आग बुझाने में नाकाम है| 

हर वर्ष करोड़ो रूपये जंगलों को आग से बचाने के नाम पर या नए जंगल उगाने के नाम पर खर्च होता है|  लेकिन क्या किसी ने कभी जानने की कोसिस की कि आज तक वन विभाग ने पहाड़ो में कितने वन उगाए|  वन विभाग बड़े बड़े दावे करता है तैयारी के आग से निपटने के लिए पर गर्मी आते ही सब दावे फेल हो जाते है| 

आज करीब ढाई बजे के लग्भग लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र का पुंडेरगांव तल्ला अचानक आग की लपटों में घिर गया|  गांव में अफरा तफरी मच गई ,देखते ही देखते आग ने एक गौशाला ने आग पकड़ ली| किसी तरह लोगो ने जानवरो को बचाया ,गौशाला न बच सकी | 

साथ में गांव वासियो का घास लकड़ी सब स्वाहा हो गई|  अभी रात्रि के 8 :30 हो रहे हैं और लैंसडाउन के ठीक सामने पट्टी कौड़िया वन व फोर के गांव पठखोली के किनारे जंगल में आग लगी हुई है| 

लोगों का कहना है कि उनके द्वारा  विभाग व जनप्रतिनिधियों को फोन किया गया लेकिन अभी तक कोई रिस्पांस नही है न ही प्रशासन फोन उठा रहा है| 

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts