लालकुआँ में प्रशासन द्वारा क्षेत्रवासियों से शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाये जाने का आग्रह

लोकेशन :- लालकुआँ  रिपोर्टर :- विशाल सक्सेना लालकुआँ में प्रशासन द्वारा अमन शांति कमेटी की बैठक कोतवाली प्रांगण में आयोजित की गई जिसमें होली और बारावफात त्यौहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखे जाने के उद्देश्य से क्षेत्रवासियों से सुझाव लेते हुए संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये साथ ही क्षेत्रवासियों से शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार […]

लोकेशन :- लालकुआँ 

रिपोर्टर :- विशाल सक्सेना

लालकुआँ में प्रशासन द्वारा अमन शांति कमेटी की बैठक कोतवाली प्रांगण में आयोजित की गई जिसमें होली और बारावफात त्यौहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखे जाने के उद्देश्य से क्षेत्रवासियों से सुझाव लेते हुए संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये साथ ही क्षेत्रवासियों से शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाये जाने का आग्रह किया।

इस दौरान उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह ने कहा कि, होली के मद्देनजर लालकुआँ क्षेत्र में आपसी मेलजोल बनाते हुए और भाईचारा का संदेश देते हुए सभी को एकजुट होकर होली का पर्व मनाया जाना चाहिए|  ताकि क्षेत्र में एक अच्छा संदेश स्थापित हो उन्होंने विद्युत विभाग एवं जल संस्थान को होली के पर्व के दिन समुचित बिजली एवं जल की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए । 

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र ने कहा कि, होली पर्व पर अराजक तत्वों पर नकेल कसने के लिए समुचित पुलिस व्यवस्था का प्रबन्ध किया है|  साथ ही लालकुआँ क्षेत्र को अलग-अलग सेक्टर में बांटा गया है होली त्यौहार पर हुड़दंगीयो  से सख्ती से निपटने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियो को दिये गये है ।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts