सल्ट विधानसभा: उक्रांद ने मोहन उपाध्याय को घोषित किया सल्ट विधानसभा प्रत्याशी

 

 देहरादून 

उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा उप चुनाव के लिए मोहन उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित किया गया । उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरीश पाठक ने प्रेस में इसकी घोषणा क़री।

 प्रेस को संबोधित करते हुये पाठक ने कहा कि, उत्तराखंड क्रान्ति दल दमखम के साथ उप चुनाव को लड़ेगा। दल के प्रत्याशी मोहन उपाध्याय कर्मठ, ईमानदार छवि के व्यक्ति है। क्षेत्र में सामाजिक कार्यो में उपाध्याय की बड़ी भूमिका रही है।

इस अवसर पर पाठक ने सभी क्षेत्रीय आंदोलकारियों,संगठनों,महिला मोर्चाओं तथा समान विचार धारा के संगठनों, सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों से अपील की है कि, इस समय उत्तराखंड क्रान्ति दल के प्रत्याशी मोहन उपाध्याय के पक्ष में सल्ट विधानसभा उपचुनाव में दमखम के साथ प्रचार प्रसार के साथ वोट करें।

इस अवसर पर मोहन उपाध्याय ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि, पलायन, रोजगार सल्ट क्षेत्र की मुख्य समस्या है। मेरा कर्तव्य है कि, मैं इस क्षेत्र के लिये कार्य करूँगा। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश के उक्रांद अध्यक्ष डी० डी० जोशी जी ने कहा कि, इस उप चुनाव में दल अपनी जीत दर्ज कर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिये आगाज उक्रांद करेगा।

 इस अवसर पर लताफत हुसैन,जय प्रकाश उपाध्याय, सुनील ध्यानी, बहादुर सिंह रावत, दिनेश बडोला,विजय बौड़ाई,रणजीत गडाकोटी,सुरेंद्र बुटोला,धर्मेंद्र कठैत,राजेन्द्र प्रधान,अनिल डोभाल,कमल कांत,किरन रावत कश्यप, एस पी डिमरी आदि थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts