सरकार ने कर्फ्यू का फायदा उठाते हुए बाजारों में चलाया सेनेटाइजेशन अभियान

रिपोर्ट/(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में कोविड 19 कर्फ्यू का पूरा फायदा उठाते हुए, जिला प्रशासन और नगर पालिका ने बाजार को संक्रमण मुक्त करने के लिए सेनेटाइजेशन अभियान चलाया ।  सैनेटाइजेशन टीम ने दुकानों, सड़कों, घरों, वाहनों और सार्वजनिक स्थानों में छिड़काव कर कोरोना के कीटाणु मारने का प्रयास किया ।          नैनीताल जिला […]

रिपोर्ट/(कमल जगाती, नैनीताल):-

 उत्तराखंड के नैनीताल में कोविड 19 कर्फ्यू का पूरा फायदा उठाते हुए, जिला प्रशासन और नगर पालिका ने बाजार को संक्रमण मुक्त करने के लिए सेनेटाइजेशन अभियान चलाया ।

 सैनेटाइजेशन टीम ने दुकानों, सड़कों, घरों, वाहनों और सार्वजनिक स्थानों में छिड़काव कर कोरोना के कीटाणु मारने का प्रयास किया ।

         नैनीताल जिला प्रशासन और नगर पालिका ने आज बाजारों को कर्फ्यू के दौरान सैनेटाइज करने का प्लान बनाया था । कार्यक्रम के तहत स्प्रे टैंक के साथ कर्मचारी मल्लीताल के बड़ा बाजार में गोलघर से स्प्रे करने में जुट गए । 

बड़ा बाजार में स्प्रे करने के बाद टीम ने बीच की बाजार और फिर जय लाल साह बाजार को स्प्रे कर कोरोना मुक्त किया । इसके बाद टीम ने भोटिया मार्केट, बी.डी.पाण्डे अस्पताल और तल्लीताल को स्प्रे कर सेनेटाइज किया ।

 नैनीताल में बाजारों के बंद होने से ईक्का दुक्का लोग ही इधर उधर घूमते नजर आए । इस दौरान मॉल रोड में मल्लीताल पुलिस चौकी में तैनात जवानों ने बाहर से आने जाने वालों से उनके सफर करने का कारण पूछा । 

इस मौके पर नगर पालिका के चेयरमैन सचिन नेगी, एस.डी.एम. आई.ए.एस.प्रतीक जैन और नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अशोक कुमार मौजूद रहे ।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts