देहरादून में भूलकर भी मत जाना इन इलाकों में,बने कंटेनमेंट जोन

देहरादून में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से बढ़ती जा रही है । कोरोना से आमजन की आर्थिक स्थिति बेहाल हो चुकी है | जगह जगह सरकार ने कंटेनमेंट जोन बना दिए है | इसी क्रम में गुरुवार को देहरादून में एक साथ 10 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। वहीं, दो इलाके कंटेनमेंट […]

देहरादून में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से बढ़ती जा रही है । कोरोना से आमजन की आर्थिक स्थिति बेहाल हो चुकी है | जगह जगह सरकार ने कंटेनमेंट जोन बना दिए है |

इसी क्रम में गुरुवार को देहरादून में एक साथ 10 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। वहीं, दो इलाके कंटेनमेंट जोन से मुक्त किये गए । इसी के साथ अब जिले में कुल 41 कंटेनमेंट जोन हो गए है।

सरकार द्वारा पूर्णतया वैक्सीन कराये जाने के बावजूद भी कोरोना इतनी तेज़ी से पढ़ रहा है की कोरोना के रोकथाम लिए सरकार को नयी गाइडलाइन जारी करनी पड़ चुकी है| 

जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि, गुरुवार को नगर निगम देहरादून के तहत 383-8 इंद्रा नगर कांवली स्थित आसरा बॉयज शेल्टर होम, 35-मोहित विहार जीएमएस रोड, गुजराड़ा मानसिंह सहस्रधारा रोड, ग्रेस एकेडमी न्यू कैंटरोड, बंजारावाला निकट काली मंदिर, स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग छात्रवास चंदर नगर, कालिका विहार लेन-3 माजरी माफी, शीशम हॉस्टल एफआरआई, 327 वसंत विहार फेज-2 और डोईवाला में नवज्योति विहार में कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। 

साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी की संस्तुति के आधार पर 5/2 ओल्ड सर्वे रोड और 196 डीएल रोड को कंटेनमेंट जोन श्रेणी से हटा दिया गया है। इन दोनों इलाकों को कंटेनमेंट जोन में किए जाने के बाद यहां 14 दिन तक एक्टिव सर्विलांस किया गया था।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts