साप्ताहिक कर्फ्यू , मनचले लोगो को नही पुलिस का डर

 थराली  रिपोर्ट / गिरीश चंदोला थराली प्रदेश सरकार ने साप्ताहिक कर्फ्यू पूरे उत्तराखंड में लगाया है ।वही शासन द्वारा पहाड़ी जिलों में कोरोना से बचाव को लेकर प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक कर्फ्यू के ऐलान के बाद पहले रविवार को थराली में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद नजर आए ,हालांकि मेडिकल दुकानें यहां खुली रही| वही मनचले […]

 थराली 

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला

थराली प्रदेश सरकार ने साप्ताहिक कर्फ्यू पूरे उत्तराखंड में लगाया है ।वही शासन द्वारा पहाड़ी जिलों में कोरोना से बचाव को लेकर प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक कर्फ्यू के ऐलान के बाद पहले रविवार को थराली में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद नजर आए ,हालांकि मेडिकल दुकानें यहां खुली रही| वही मनचले लोग साप्ताहिक कर्फ्यू पालन नहीं कर रहे है|

 वहीं कामर्शियल वाहन भी बंदी के आदेश के बाद भी कतिपय जगह सड़क पर धड़ल्ले से घूमते नजर आए| थराली मुख्यमार्ग पर थराली देवाल तिराहे पर पुलिस ने भी बैरियर डालकर अनावश्यक रूप से घूम रहे है| लोगो को घरों पर ही बने रहने को लेकर जागरूक किया तो वहीं आवश्यक सेवाओ के लिए घर से निकले लोगो और वाहनों को इस कर्फ्यू में रियायत दी गयी| 

वहीं उपजिलाधिकारी थराली सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि, साप्ताहिक कर्फ्यू के लिए शासन से प्राप्त निर्देशो का पालन कराया जा रहा है और आवश्यक सेवाओ में छूट के साथ ही अनावश्यक रूप से बाज़ारो में घूम रहे लोगो और वाहनों पर भी कार्यवाही की जाएगी|

 उन्होंने कहा कि, साप्ताहिक कर्फ्यू में शादी बारातों में प्रयुक्त वाहनों ,स्वास्थ्य सेवाओं में प्रयुक्त वाहनों और अन्य आवश्यक सेवाओ से जुड़े लोगों और वाहनों को बैरियर पर पूछताछ के बाद छोड़ा जा रहा है|

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: PWD इंजीनियरों के बंपर तबादले। देखें लिस्ट

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने स्थानांतरण सत्र 2026-27 के तहत लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश...

दुःखद- उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा सचिव व कांग्रेस नेता जगदीश चंद्र का निधन

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व सचिव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश चंद्र का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से प्रदेश के...

Related Posts