नैनीताल में बरसात ने मचाई तबाही । राजभवन रोड में दरार से फैली दहशत

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  पिछले तीन दिनों से उत्तराखंड के नैनीताल में पड़ रही बरसात भारी पड़ती जा रही है । बरसात से अनेक तरह प्रतिष्टित पाषाण देवी मंदिर के समीप पत्थर और मिट्टी गिर रही है, वहीं राजभवन रोड में दरार से दहशत फैल गई है । नैनीताल में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

पिछले तीन दिनों से उत्तराखंड के नैनीताल में पड़ रही बरसात भारी पड़ती जा रही है । बरसात से अनेक तरह प्रतिष्टित पाषाण देवी मंदिर के समीप पत्थर और मिट्टी गिर रही है, वहीं राजभवन रोड में दरार से दहशत फैल गई है ।

नैनीताल में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है । बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है । लगातार पड़ रही बरसात के कारण तल्लीताल में पाषाण देवी मंदिर के समीप पत्तर और मिट्टी पहाड़ी से नीचे ठंडी सड़क में आ गिरी ।

पुलिस ने लोगों को चेतावनी देकर दोनों तरफ से आवाजाही बंद कर दी । इनके अलावा राजभवन मार्ग में लंबी दरार के साथ ही पालिका बाजार और आसपास में दरार आने से भूस्खलन की संभावना जताई जा रही है ।

यहां पहाड़ी में आई दरार से उसके नीचे छोटी दुकान लगाकर व्यापार करने वालों पर खतरा मंडराने लगा है । पुलिस ने राजभवन मार्ग को वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया है ।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts