एक्सक्लूसिव : जीबीपीआईईटी के सिविल विभागाध्यक्ष ने निदेशक पर लगाए उत्पीड़न और अनुचित दबाव के गंभीर आरोप..

पौड़ी गढ़वाल: जीबी पंत इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. भीष्म सिंह खाती ने संस्थान के प्रभारी निदेशक डॉ. वी.एन. काला पर उत्पीड़न, प्रशासनिक लापरवाही, और कार्य में अनुचित दबाव का आरोप लगाया है। डॉ. खाती ने उच्च अधिकारियों को भेजी शिकायत में बताया कि उन पर करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों […]

पौड़ी गढ़वाल: जीबी पंत इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. भीष्म सिंह खाती ने संस्थान के प्रभारी निदेशक डॉ. वी.एन. काला पर उत्पीड़न, प्रशासनिक लापरवाही, और कार्य में अनुचित दबाव का आरोप लगाया है।
डॉ. खाती ने उच्च अधिकारियों को भेजी शिकायत में बताया कि उन पर करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों का सत्यापन और भुगतान करने का अनुचित दबाव डाला जा रहा है, जबकि इस कार्य के लिए जरूरी कनिष्ठ अभियंता का पद पिछले साल से रिक्त है। उन्होंने नियमों के तहत बिना भौतिक सत्यापन के हस्ताक्षर करने से मना कर दिया, जिसके बाद उनके छुट्टी आवेदनों को अस्वीकृत कर धमकी दी गई।
डॉ. खाती ने आरोप लगाया कि सिविल विभाग में शिक्षकों की कमी के कारण कक्षाओं में व्यवधान हो रहा है और महत्वपूर्ण उपकरण खराब होने के बावजूद निदेशक कार्यालय की ओर से मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके अलावा, दिसंबर 2024 में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उनके शोधपत्र को प्रस्तुत करने की अनुमति भी निदेशक ने रोक दी, जबकि उनके पास पर्याप्त फंड था।
उन्होंने यह भी बताया कि निदेशक द्वारा आकस्मिक अवकाश भी अस्वीकृत कर दिया गया, जिससे उन्हें मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. खाती ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए उच्च अधिकारियों को हस्तक्षेप का अनुरोध किया है।
इस पर विभागीय सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा, शासन प्रकरण की जाँच कराएगा, यदि मामले में सत्यता मिली तो दोषी के खिलाफ कार्यवाही होगी।

Check complaint:

Complaint Regarding Harassment, Undue Pressure, Administrative Negligence and Academic Inconveniences by officiating Director Dr. V. N. Kala

Also Read This

सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस

देहरादून।बिजेंद्र राणा टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का जन्मदिवस आज सेवा, संवेदना और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया...

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

Related Posts