अपराध : तलवार,लोडेड तमंचों और फरसे के साथ युवक गिरफ्तार.

कुमाऊं ब्यूरो विशाल सक्सेना जनपद उधमसिंह नगर रुद्रपुर में पुलिस ने काशीपुर बाइपास से एक युवक को गिरफ्तार किया है, युवक के पास से पुलिस को दो तमंचे, दो तलवार और एक फरसा बरामद हुआ है, आरोपी पर पहले भी रुद्रपुर कोवताली और यूपी के बिलासपुर थाने में मुकदमे दर्ज है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार […]

कुमाऊं ब्यूरो विशाल सक्सेना

जनपद उधमसिंह नगर रुद्रपुर में पुलिस ने काशीपुर बाइपास से एक युवक को गिरफ्तार किया है, युवक के पास से पुलिस को दो तमंचे, दो तलवार और एक फरसा बरामद हुआ है, आरोपी पर पहले भी रुद्रपुर कोवताली और यूपी के बिलासपुर थाने में मुकदमे दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक गुरुवार 14 नवंबर दोपहर को उन्हें सूचना मिली थी कि काशीपुर बाईपास रोड पर कार और बाइक वालों के बीच विवाद हो गया, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक लोडेड तमंचे के साथ कार के पास खड़ा हुआ था, जिसे पुलिस ने तमंचे के साथ दबोच लिया।

पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम गुरप्रीत सिह ऊर्फ गोपी निवासी डिबडिबा थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश बताया, कार की तलाशी लेने पर उसमें से एक और लोडेड तमंचा 315 बोर, दो धारदार तलवारे व एक फरसा बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने बताया कि बीती रात डिबडिबा बिलासपुर में आरोपी के घर कुछ लोगो ने फायरिंग की थी, वहीं गुरुवार को हैलमेट पहने अज्ञात बाइक सवार दो लोगों ने उसकी कार को टक्कर मारी थी, उसे शक है कि बाइक सवार व्यक्तियों ने देर रात उसके घर पर फायरिंग की थी और वो आज उसे जान से मारने के लिए आए थे, इसीलिए वो 315 बोर का तमंचा लेकर कार से उतारा था, लेकिन तमंचा देकर दोनों युवक भाग गए, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी रुद्रपुर और बिलासपुर में भी मुकदमे दर्ज है।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

बड़ी खबर : विस्फोट के बाद पहाड़ी से गिरा बोल्डर, प्रधान पति घायल

पिथौरागढ़।सुशील खत्री धारचूला चौदास वैली को जोड़ने वाली तवाघाट-नारायण आश्रम सड़क को खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से छलमाछिलासो...

Related Posts