नैनो कार में लगी आग । चालक ने कूदकर बचाई जान ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में एक नैनो कार में आग लग गई, जिसमें बैठे चालक ने बाहर कूदकर अपनी जान बचाई । दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया । तल्लीताल के धर्मशाला क्षेत्र में पड़ने वाले हल्द्वानी मार्ग में एक नैनो कार में आग लग गई । कार का […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में एक नैनो कार में आग लग गई, जिसमें बैठे चालक ने बाहर कूदकर अपनी जान बचाई । दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया ।

तल्लीताल के धर्मशाला क्षेत्र में पड़ने वाले हल्द्वानी मार्ग में एक नैनो कार में आग लग गई । कार का इंजन पीछे होने के कारण चालक को आग की जानकारी नहीं मिल सकी ।

राहगीरों ने सूचित किया, जिसके बाद उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई । दमकल विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया । कार स्वामी हल्द्वानी निवासी मनीष जोशी अपनी नैनो कार संख्या यू.के.04 एल 8254 से उच्च न्यायालय में किसी काम से नैनीताल आए थे ।

मनीष दोपहर के समय हल्द्वानी को लौट रहे थे। जब जी.आई.सी.स्कूल के पास अचानक गाड़ी में आग लग गई । घनी आबादी के बीच राष्ट्र राजमार्ग(87ई)में कार में आग की सूचना चालक को दूसरे वाहन चालक से मिली।

मनीष ने गाड़ी रोकी और बिना समय गंवाएं बाहर निकल गए । चारों तरफ से लोग पानी की बाल्टियां भरकर आग पर काबू पाने के लिए पहुंचे । इसी बीच सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग भी मौके पर पहुंच गया । स्थानीय लोगों के साथ दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया और सभी ने गाड़ी को धक्का मारकर सड़क से हटाया और मार्ग को आवाजाही के लिए खोला ।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts