विकास विरोधी बीजेपी को जड़ से उखाड़, कांग्रेस बनाएगी 2022 में सरकार : अध्यक्ष डॉ जीतराम

स्थान / थराली 

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ डॉ  जीतराम का फूल मालाओं से स्वागत किया और जिंदाबाद के नारे लगाये।

इस दौरान कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जीतराम का काफिला स्थानीय लोगो के साथ जनसंपर्क करते हुए देवाल से थराली कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचा । यहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी डॉ जीतराम के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर उन्हें बधाइयां देते हुए खुशी जताई ।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में डॉ जीतराम ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए 2022 विधानसभा चुनावों में नई ऊर्जा के साथ कांग्रेस को विजय बनाने की रणनीति पर चर्चा की ।

उन्होंने कहा भाजपा केवल उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बनाने की फैक्ट्री बनकर रह गई है और 4 साल में पूर्ण बहुमत की डबल इंजन सरकार ने 3 मुख्यमंत्री बदल दिए ,आये दिन विधायक मंत्रियों और कार्यकर्ताओं की नाराजगी और रूठने मनाने की गतिविधियों से प्रदेश का विकास ठप पड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी के राज में महंगाई आसमान छू रही है पेट्रोल डीजल 100 के पार होने को आये हैं और सरकार इसे अच्छे दिन बता रही है ।

उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि 2022 चुनाव में जनता मन बना चुकी है कि विकास विरोधी बीजेपी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है और निश्चित तौर पर कांग्रेस 2022 में उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है।

इस अवसर पर  प्रदेश महामंत्री श्री हरि कृष्ण भट, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष श्री देवी जोशी , गोदाम्बरी देवी , सुशील रावत, अब्बल  सिंह गुसाई, प्रदेश सचिव कमलेश देवराड़ी, यूथ अध्यक्ष नवीन चंदोला, हेरी फर्स्वाण ,  हरीश चंदोला , हरीश पंत , प्रीतम सिंह रावत, विजय कुमार, आदि लोग मौजूद थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts