बड़ी खबर: छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में प्रसिद्ध जीबी पंत विश्विद्यालय का प्रोफेसर बर्खास्त

मुकेश कुमार पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के पादप रोगविज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. सत्य कुमार को छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की प्रबंध परिषद ने यह कड़ा कदम 15 अक्तूबर को आयोजित बैठक में उठाया, जहां विवि की जांच कमेटी और सैक्सुअल हैरेसमेंट एवं […]

मुकेश कुमार
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के पादप रोगविज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. सत्य कुमार को छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय की प्रबंध परिषद ने यह कड़ा कदम 15 अक्तूबर को आयोजित बैठक में उठाया, जहां विवि की जांच कमेटी और सैक्सुअल हैरेसमेंट एवं जेंडर जस्टिस समिति की रिपोर्ट को गंभीरता से लिया गया।
कुलपति की ओर से बुधवार को डॉ. सत्य कुमार की सेवा समाप्ति के आदेश जारी कर दिए गए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस फैसले को महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के रूप में पेश किया है, ताकि ऐसी घटनाओं से निपटने में कड़ी कार्रवाई हो सके।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

बड़ी खबर : विस्फोट के बाद पहाड़ी से गिरा बोल्डर, प्रधान पति घायल

पिथौरागढ़।सुशील खत्री धारचूला चौदास वैली को जोड़ने वाली तवाघाट-नारायण आश्रम सड़क को खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से छलमाछिलासो...

Related Posts