वीडियो : हल्द्वानी के गौला पुल टूटने का भयानक दृश्य देखकर आपका दिल कांप जाएगा ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड में नैनीताल जिले का गौला नदी पर बना पुल टूटने का एक वीडियो सामने आया है ।

 धीरे धीरे नदी में समाते पुल का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया । इस पुल के टूटने से गौलापार, कुंवरपुर, चोरगलिया, नानकमत्ता आदि का हल्द्वानी से सीधा संपर्क टूट गया है ।

देखें वीडियो:

        नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बरसात के कारण मैदानी क्षेत्रों की नदियां उफान पर हैं । 

हल्द्वानी और गौलापार के बीच से बहने वाली गौला नदी में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है । नदी के रौद्र रूप लेने से गौला पुल बीच से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके कारण इस मार्ग पर आवागमन पूर्ण रूप से रोक दिया गया है । 

इस मार्ग से होकर यात्री टनकपुर, सितारगंज, चंपावत, नानकमत्ता समेत पीलीभीत के लिए जाते थे । पुलिस ने दोनों तरफ बैरियर लगाकर आवागमन रोक दिया गया है । राहगीरों ने आज सवेरे यहां से गुजरते समय खतरे को भांपते हुए अपने कदम थाम लिए और पुल टूटने का वीडियो बना लिया ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts