वीडियो : हल्द्वानी के गौला पुल टूटने का भयानक दृश्य देखकर आपका दिल कांप जाएगा ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड में नैनीताल जिले का गौला नदी पर बना पुल टूटने का एक वीडियो सामने आया है ।  धीरे धीरे नदी में समाते पुल का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया । इस पुल के टूटने से गौलापार, कुंवरपुर, चोरगलिया, नानकमत्ता आदि का हल्द्वानी से सीधा संपर्क टूट गया है । देखें […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड में नैनीताल जिले का गौला नदी पर बना पुल टूटने का एक वीडियो सामने आया है ।

 धीरे धीरे नदी में समाते पुल का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया । इस पुल के टूटने से गौलापार, कुंवरपुर, चोरगलिया, नानकमत्ता आदि का हल्द्वानी से सीधा संपर्क टूट गया है ।

देखें वीडियो:

        नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बरसात के कारण मैदानी क्षेत्रों की नदियां उफान पर हैं । 

हल्द्वानी और गौलापार के बीच से बहने वाली गौला नदी में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है । नदी के रौद्र रूप लेने से गौला पुल बीच से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके कारण इस मार्ग पर आवागमन पूर्ण रूप से रोक दिया गया है । 

इस मार्ग से होकर यात्री टनकपुर, सितारगंज, चंपावत, नानकमत्ता समेत पीलीभीत के लिए जाते थे । पुलिस ने दोनों तरफ बैरियर लगाकर आवागमन रोक दिया गया है । राहगीरों ने आज सवेरे यहां से गुजरते समय खतरे को भांपते हुए अपने कदम थाम लिए और पुल टूटने का वीडियो बना लिया ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts