बरसाती नाले कि रफ्तार में तिनके की तरह बह गयी एस.यू.वी.गाड़ी ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के रामनगर में बरसाती नाले कि रफ्तार इतनी तेज थी कि वो भारी भरकम फॉर्च्यूनर एस.यू.वी.गाड़ी को भी तिनके की तरह बहाकर ले गया । कार सवारों ने कूदकर जान बचाई । नैनीताल जिले के रामनगर स्थित क्यारी गांव में पड़ने वाले चंबल नाले में सवेरे से ही तेज पानी देखने […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के रामनगर में बरसाती नाले कि रफ्तार इतनी तेज थी कि वो भारी भरकम फॉर्च्यूनर एस.यू.वी.गाड़ी को भी तिनके की तरह बहाकर ले गया । कार सवारों ने कूदकर जान बचाई ।

नैनीताल जिले के रामनगर स्थित क्यारी गांव में पड़ने वाले चंबल नाले में सवेरे से ही तेज पानी देखने को मिल रहा है । इस नाले के मार्ग में एक टोयोटा फॉर्च्यूनर कार खड़ी थी । नाले में पानी बढ़ने के बावजूद पर्यटकों के चालक ने कार को नहीं हटाया । पानी बढ़ने के साथ ही गाड़ी जमीन से उठकर बहने लगी । कार सवार हालातों को भांपते हुए कार से कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई । कार देखते ही देखते वहां से बह गई । रास्ते में नाले के किनारे खड़े कुछ बच्चों ने कार के बहने का वीडियो बना लिया । वीडियो में कार दूर तक माचिस के डब्बे की तरह बहती हुई नजर आ रही है । कार का अभी तक कुछ अता पता नहीं लग सका है ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts