बड़ी खबर : भाजपा को लगा बड़ा झटका। ब्लॉक प्रमुख राजेश कंडारी ने थामा कांग्रेस का दामन

अनुज नेगी पौड़ी। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ कहे जाने वाला विकास खण्ड बीरोंखाल में कांग्रेस ने बड़ी सेंधमारी कर भाजपा को बड़ा झटका दिया है। बीरोंखाल ब्लॉक प्रमुख राजेश कंडारी […]

अनुज नेगी

पौड़ी

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ कहे जाने वाला विकास खण्ड बीरोंखाल में कांग्रेस ने बड़ी सेंधमारी कर भाजपा को बड़ा झटका दिया है।

बीरोंखाल ब्लॉक प्रमुख राजेश कंडारी के नेतृत्व में 40 ग्राम सभाओं के प्रधानों सहित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आज कांग्रेस की सदस्यता ले ली है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून दौरे से एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका है।

आपको बतादें कि आज दिनांक 3 दिसम्बर 2021 को बीरोंखाल ब्लॉक प्रमुख श्री राजेश कण्डारी ने अपने सहयोगियों सहित लगभग 40 ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ प्रदेश कांग्रेस पार्टी कार्यालय देहरादून

सदयस्ता ली, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी को पार्टी की सदयस्ता दिलाई।

बतादें क्षेत्र पंचायत प्रमुख बीरोंखाल श्री राजेश कण्डारी के साथ- साथ श्रीमती राधा कंडारी सदस्य ज़िला पंचायत पौड़ी ,स्याल्दे ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख श्री मुकेश भट्ट, श्रीमती पलक ठाकुर (पूर्व प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा  भाजपा) तथा विकासखण्ड बीरोंखाल के 15 क्षेत्र पंचायत सदस्यों, 40 ग्राम पंचायत प्रधानगणों एवं  विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुये लगभग 20 सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल , प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पाण्डेय, एवं प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी की गरिमामयी उपस्थिति में राजपुर रोड़ देहरादून स्थित राजीव भवन में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।ब्लाक प्रमुख कंडारी ने बोला कि चौबट्टाखाल विधानसभा की लगातार हो रही अवहेलना से प्रतिनिधियो ने यह क़दम उठाया गया जिसका ख़ामियाज़ा भाजपा को उठाना पड़ेगा।

आपको बतादें कि राजेश कंडारी वर्तमान में ब्लॉक प्रमुख बीरोंखाल है,जबकि उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य है। राजेश कंडारी ने 2012 में बीएसपी के टिकट पर चौबट्टाखाल विधानसभा से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी तीरथ रावत को जीत मिली थी,वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजपाल बिष्ट दूसरे स्थान पर रहे जबकि पहाड़ो में जिस पार्टी का जनाधार ही नही है उस पार्टी के टिकट पर राजेश कंडारी तीसरे स्थान पर रहे। राजेश कंडारी के कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपा की नींद उड़ ही गई है,वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के पैराशूट उम्मीदवारों की नींद उड़ती दिखने लगी है।

क्या चौबट्टाखाल विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे राजेश कंडारी,क्या पार्टी हाई ने  राजेश कंडारी को मैदान में उतारने का मन तो नही बना लिया।

बहरहाल देखना दिलचस्प होगा की आने वाले विधानसभा चुनाव में राजेश कंडारी के कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा केवोट बैंक पर कितना प्रभाव पड़ेगा।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts