हाईकोर्ट की फटकार के बाद रामविलास यादव पेश हुए विजिलेंस दफ्तर, आय से अधिक 500 गुना संपत्ति का है आरोप

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी   देहरादून। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपी भ्रष्ट आईएएस अधिकारी रामविलास यादव को हाईकोर्ट की फटकार के बाद विजिलेंस दफ्तर में पेश होना पड़ा। मंगलवार को हाईकोर्ट ने रामविलास को विजिलेंस दफ्तर में पेश होने का आदेश दिया था। जिसके बाद वह बुधवार को विजिलेंस दफ्तर में पेश हुए […]

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी

 

देहरादून। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपी भ्रष्ट आईएएस अधिकारी रामविलास यादव को हाईकोर्ट की फटकार के बाद विजिलेंस दफ्तर में पेश होना पड़ा।

मंगलवार को हाईकोर्ट ने रामविलास को विजिलेंस दफ्तर में पेश होने का आदेश दिया था। जिसके बाद वह बुधवार को विजिलेंस दफ्तर में पेश हुए और उन्होंने अपना पक्ष रखा। पिछले दिनों रामविलास यादव के देहरादून और लखनऊ स्थित कई ठिकानों पर विजिलेंस ने छापेमारी कर कार्रवाई की थी। रामविलास यादव पर आय से 500 गुना अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। विजिलेंस की छापेमारी में इस बात का खुलासा हुआ था। आगामी 30 जून को रिटायर होने वाले इस भ्रष्ट अधिकारी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस मामले में 23 जून को हाईकोर्ट में अगली सुनवाई होनी है।

 

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts