सहकारिता विभाग में सभी अटैचमेंट हुए निरस्त, आदेश जारी

देहरादून। उत्तराखंड सहकारिता विभाग में लंबे समय से मुख्यालयों और मैदानों में अटैचमेंट पर कार्य कर रहे सहकारिता कर्मचारियों का अटैचमेंट समाप्त कर दिया गया है। मंगलवार शाम को सहकारी समिति निबंधक आलोक पांडे की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के बाद लगभग 40 से अधिक सहकारिता कर्मचारी […]

देहरादून। उत्तराखंड सहकारिता विभाग में लंबे समय से मुख्यालयों और मैदानों में अटैचमेंट पर कार्य कर रहे सहकारिता कर्मचारियों का अटैचमेंट समाप्त कर दिया गया है।

मंगलवार शाम को सहकारी समिति निबंधक आलोक पांडे की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के बाद लगभग 40 से अधिक सहकारिता कर्मचारी अपने मूल तैनाती स्थलों को वापस चले जाएंगे। वहीं सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत के एक के बाद एक कठोर निर्णय लेने से पूरे सहकारिता महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अटैचमेंट निरस्त किए जाने के आदेश जारी होने के बाद से ही विभागीय कर्मचारी अपने अटैचमेंट को बरकरार रखने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। इसके साथ ही निबंधक सहकारी समितियां आलोक कुमार पांडे ने इस संबंध में सभी जनपदों, मंडलीय कार्यालय व विभिन्न शीर्ष सहकारी संस्थाओं को आदेश जारी किए हैं। सभी जिला सहायक निबंधक, सहकारी निरीक्षक वर्ग एक तथा वर्ग दो की नवीन तैनाती ब्लॉक और तहसील स्तर पर की जाए। साथ ही आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि बिना निबंधक की अनुमति के भविष्य में किसी भी कार्मिक का समृद्धिकरण नहीं किया जाएगा।

 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts