जागरूक लोगों ने विभाग पर दबाव बनाकर भीमताल झील की सिल्ट साफ कराई। नैनीझील को इलाज की जरूरत।

Hhस्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड की भीमताल झील में जमी सिल्ट को निकालने का काम शुरू हो गया है। इस वर्ष बरसात नहीं होने और नालों से झील में आने वाली सिल्ट से तीन से चार इंच तक सिल्ट भर गई है। नैनीताल झील के भी हाल ठीक नहीं हैं और उसे भी इलाज की सख्त […]

Hhस्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड की भीमताल झील में जमी सिल्ट को निकालने का काम शुरू हो गया है। इस वर्ष बरसात नहीं होने और नालों से झील में आने वाली सिल्ट से तीन से चार इंच तक सिल्ट भर गई है। नैनीताल झील के भी हाल ठीक नहीं हैं और उसे भी इलाज की सख्त जरूरत है।
नैनीताल जिले में भीमताल झील के अंदर से निकलने वाले जल स्रोत भी सूखने लगे हैं, इससे 200 मीटर झील का हिस्सा मैदान में तब्दील हो गया। सिंचाई विभाग ने झील में जमी सिल्ट को निकालने के लिए मशीनों का इस्तेमाल किया है, ताकि इस झील को पुनर्जीवित किया जा सके। पिछले कई वर्षो से पत्राचार कर रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पिछले 2 वर्षो तक कूड़ा हटाकर झील की सफाई की। झील में जनवरी से डेल्टा दिखने लगे थे जिसके बाद उन्होंने अबतक मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव, विभागीय सचिव, कुमाऊँ आयुक्त और पी.एम.तक संपर्क साधा।
महीनों की मशक्कत के बाद आज सिंचाई विभाग ने झील में मशीन उतारी। शहर के शुभचिंतकों ने विभाग को धन्यवाद दिया है।

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts