बड़ी खबर : मधुगंगा तट पर स्थित गांव सौली में मचा पानी के लिए हाहाकार। पैत्रिक जल स्रोत भी हलक गीला करने में नाकाम

इंद्रजीत असवाल  जिस स्रोत से इस गांव में पेयजल आपूर्ति होती थी, उसका कभी जीर्णोधार नही हुआ न ही इस जलापूर्ति योजना में कभी कोई फीटर दिखा जिस कारण ये योजना जलापूर्ति करने में विफल होती जा रही है यदि जल संस्थान कोटद्वार ने इस योजना की सुध नहीं ली तो बचे पानी से भी […]

इंद्रजीत असवाल 

जिस स्रोत से इस गांव में पेयजल आपूर्ति होती थी, उसका कभी जीर्णोधार नही हुआ न ही इस जलापूर्ति योजना में कभी कोई फीटर दिखा जिस कारण ये योजना जलापूर्ति करने में विफल होती जा रही है यदि जल संस्थान कोटद्वार ने इस योजना की सुध नहीं ली तो बचे पानी से भी हाथ धोना पड़ेगा ।

2024 गर्मी आते ही पहाड़ से लेकर मैदान तक हलक सूखने लगे, रोज सोशल मीडिया में पानी के लिए तरसते ग्रामीणों की आवाज बुलंद होती जा रही है।

केंद्र सरकार की “जल जीवन मिशन हर घर नल हर घर जल” स्कीम के तहत नल तो हर घर तक लग चुके है लेकिन उनमें पानी नही है वे केवल सो पीस बने हैं ।

खबर लैंसडाउन तहसील के ग्राम सभा कोटाखाल के सौली गांव की है ,जहां पर आजकल ग्रामीण पानी की बूंद बूंद के लिए तड़फ रहे हैं जिस स्रोत से इस गांव में पेयजल आपूर्ति होती थी उस स्रोत के रखरखाव न होने के कारण उसमे बहुत कम याने न के बराबर आ रहा है और जो गांव का पैत्रिक स्रोत है उसमे भी पूरे दिन में 15 से 20 लीटर तक मिल पा रहा है।

जल संस्थान कोटद्वार के अधिकारियों का कहना है कि स्रोत में शायद पानी है लेकिन लाइन में कहीं फॉल्ट हो सकता है तत्काल चैक करवा रहे हैं यदि टैंकर की जरूरत पड़ेगी तो उपजिलाधिकारी लैंसडाउन से परमिशन लेनी पड़ेगी।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts