खुलासा : सतपुली -गुमखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर धड़ल्ले से दौड़ रहे खनन के ओवरलोड डंपर,पुलिस प्रशासन नदारत

अनुज नेगी  कोटद्वार : राष्ट्रीय राजमार्ग 534 के स्थित सतपुली-गुमखाल मोटर मार्ग पर इन दिनों पुलिस-प्रशासन की नाक की नीचे जमकर खनन के ओवरलोड डंपर धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। मगर पुलिस पुलिस प्रशासन को जरा भी भनक नहीं है, वही सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड डंपर हादसों को दावत दे रहे हैं। […]

अनुज नेगी 

कोटद्वार : राष्ट्रीय राजमार्ग 534 के स्थित सतपुली-गुमखाल मोटर मार्ग पर इन दिनों पुलिस-प्रशासन की नाक की नीचे जमकर खनन के ओवरलोड डंपर धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। मगर पुलिस पुलिस प्रशासन को जरा भी भनक नहीं है, वही सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड डंपर हादसों को दावत दे रहे हैं। मगर जिम्मेदार पुलिस प्रशासन इन पर कार्यवाही करने से बचता नजर आ रहा है।शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

आपको बतादें इन दिनों सतपुली- गुमखाल मोटरमार्ग पर दिनरात खनन के ओवरलोड डंपर धड़ल्ले चल रहे है। वही ये डंपर थाना सतपुली और पुलिस चौकी गुमखाल के आगे से गुजर रहे है,मगर पुलिस को जरा भी इन डंपरों पर नजर नही जा रही है।

वही ओवरलोड डंपरों के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग जगह जगह छतिग्रस्त हो रहा है। जिसके चलते सड़क में गहरे-गहरे गड्ढे बन जाते हैं। सड़क में गड्ढे होने के कारण आए दिन हादसे होने की संभावना बनी रहती है।

आपको बतादे पिछले सात वर्षो में बड़ी मुश्किल से राष्ट्रीय राजमार्ग 534 के स्थित गुमखाल -सतपुली मार्ग पर डामरीकरण  हुआ है!

” हम समय समय पर सभी मार्गो पर चेकिंग अभियान चलाते है, अगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरलोड गाड़िया चल रही तो उन पर तुरंत क़ानूनी कार्यवाही की जायेगी.  – शशि दुबे -एआरटीओ कोटद्वार

Also Read This

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को नहीं मिली राहत । आरोपियों ने कहा- अंकिता ने की थी आत्महत्या

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलकित आर्या और सौरभ भास्कर को फिलहाल राहत नहीं मिली है। उत्तराखंड...

मौसम(ब्रेकिंग) : उत्तराखंड में मानसून की दस्तक । भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून, 1 जुलाई 2026। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार, 30 जून को उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। मानसून के...

Related Posts