दिल्ली में ‘केदारनाथ धाम’ के निर्माण से तीर्थपुरोहितों में आक्रोश।

दिल्ली में केदारनाथ धाम के प्रतिकात्मक मंदिर निर्माण से पूरी केदारघाटी से लेकर जिले की जनता में आक्रोश फैल गया है। जहां केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों ने प्रदर्शन कर अपना गुस्सा जाहिर किया। तो वहीं केदारघाटी के सीतापुर में होटल व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इसके अलावा मूल निवास, […]

दिल्ली में केदारनाथ धाम के प्रतिकात्मक मंदिर निर्माण से पूरी केदारघाटी से लेकर जिले की जनता में आक्रोश फैल गया है। जहां केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों ने प्रदर्शन कर अपना गुस्सा जाहिर किया। तो वहीं केदारघाटी के सीतापुर में होटल व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इसके अलावा मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति ने भी सरकार को चेतावनी दी है। केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने कहा कि केदारनाथ धाम साक्षात हिमालय में बसा हुआ है। इसका अपना महत्व है इसके बावजूद दिल्ली में जाकर केदारनाथ मंदिर का शिलान्यास करना धर्म के लिए अहित है। केदारनाथ मंदिर की महता और अखण्डता बनी रहनी चाहिए। इसकी धार्मिकता को खराब नहीं किया जाना चाहिए। जहां एक ओर केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। वहीं केदारघाटी के सीतापुर में केदारघाटी होटल एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों ने सीएम धामी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

एसोशिएशन के अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी ने कहा कि दिल्ली में भगवान केदारनाथ के प्रतीकात्मक मन्दिर निर्माण से केदारघाटी की जनता आक्रोश बना हुआ है। धामी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। सरकार केदारघाटी के जनमानस की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। इधर मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति ने भी केदारनाथ मंदिर निर्माण को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि बाबा केदार के नाम से हम सभी की पहचान है और आज इसी पहचान को खत्म करने की साजिश हो रही है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने कहा कि दिल्ली में केदारनाथ मंदिर का विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है। केदारनाथ धाम रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है, यहां भगवान शंकर ग्यारहवें ज्योतिलिंग के रूप में पूजे जाते हैं। दिल्ली में बन रहा मंदिर सिर्फ प्रतिकात्मक है।

इससे सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार तेजी के साथ होगा। उन्होंने कहा कि बाबा केदारनाथ धाम की कॉपी करना मुश्किल है। वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत और तत्कालीन बीकेटीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मुम्बई के बसई में बद्रीनाथ मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया था, लेकिन उस समय भाजपा ने इसको लेकर कोई विरोध नहीं किया और आज जब धर्म का प्रचार करने को लेकर दिल्ली में केदारनाथ धाम का प्रतिकात्मक मंदिर निर्माण किया जा रहा है तो कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा है।

Also Read This

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

Related Posts