शादी-ब्याह में शराब पर रोक की नई पहल – उल्लंघन पर जुर्माना

उत्तराखंड में लगातार बढ़ते अपराधों के पीछे शराब को बड़ी वजह माना जा रहा है। शराब की वजह से ना जाने कितने परिवार बिखर चुके हैं, वहीं सामाजिक समारोहों में भी शराब का चलन अब आदत में बदल चुका है। इसी को लेकर अब उत्तरकाशी जिले के ग्रामीणों ने खुद आगे बढ़कर नशामुक्त समाज की […]

उत्तराखंड में लगातार बढ़ते अपराधों के पीछे शराब को बड़ी वजह माना जा रहा है। शराब की वजह से ना जाने कितने परिवार बिखर चुके हैं, वहीं सामाजिक समारोहों में भी शराब का चलन अब आदत में बदल चुका है। इसी को लेकर अब उत्तरकाशी जिले के ग्रामीणों ने खुद आगे बढ़कर नशामुक्त समाज की दिशा में सख्त कदम उठाया है।

उत्तरकाशी में नशामुक्त अभियान के तहत ग्रामीणों की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गांव में होने वाली शादी, चूड़ाकर्म संस्कार या किसी भी अन्य सामाजिक आयोजन में शराब परोसे जाने पर संबंधित परिवार पर 51 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

ग्राम प्रधान कविता बुटोला ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी कार्यक्रम में शराब परोसे जाने की शिकायत मिलती है तो गांव का एक भी व्यक्ति उस समारोह में शामिल नहीं होगा। साथ ही जुर्माने के अलावा ऐसे परिवार का सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा। और दंडित परिवार भी आगे किसी ग्रामीण कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं होगा।

ग्रामीणों की चिंता – युवा पीढ़ी भटक रही है

ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ों में बढ़ता शराब का चलन युवाओं और बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल रहा है। शराब के कारण लड़ाई-झगड़े, अपराध और गलत गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में ग्रामीणों ने तय किया है कि वे अपने क्षेत्र को खुद सुरक्षित करेंगे और शराब के खिलाफ कड़ा सामाजिक अनुशासन लागू करेंगे।

लोगों का कहना है कि यह कदम बच्चों के भविष्य को बचाने और गांव को नशामुक्त बनाने की दिशा में बेहद जरी है।

Also Read This

सोना-चांदी के दाम लुढ़के ; क्या अब ₹1 लाख तक आएगा भाव?

नई दिल्ली, 16 नवंबर 2026। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी रिकॉर्ड ऊंचाई...

बड़ी खबर : कंगना रनौत के करवाचौथ व्रत वाले भ्रामक वीडियो पर बवाल, देहरादून में FIR दर्ज

देहरादून: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के एक पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर कथित रूप से भ्रामक और गलत तथ्यों के साथ...

Related Posts