लोहाघाट में गरमा गया माहौल, विधायक और दरोगा में सीधी भिड़ंत

लोहाघाट, पाटी ब्लॉक — शहीद अग्निवीर दीपक सिंह की अंत्येष्टि के दौरान खरही श्मशान घाट पर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब लोहाघाट से कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और पाटी थाना प्रभारी बिपुल जोशी के बीच तीखी बोलचाल हो गई। अंत्येष्टि स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, किसी व्यवस्था को लेकर दोनों के […]

लोहाघाट, पाटी ब्लॉक — शहीद अग्निवीर दीपक सिंह की अंत्येष्टि के दौरान खरही श्मशान घाट पर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब लोहाघाट से कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और पाटी थाना प्रभारी बिपुल जोशी के बीच तीखी बोलचाल हो गई।

अंत्येष्टि स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, किसी व्यवस्था को लेकर दोनों के बीच पहले हल्की बहस शुरू हुई, जो अचानक तेज वाक्य-विवाद में बदल गई। वीडियो में विधायक अधिकारी को गुस्से में थाना प्रभारी पर नाराजगी जताते देखा जा सकता है। विधायक का आरोप है कि बातचीत के दौरान दारोगा ने उनसे ऊंचे स्वर में बात की और अभद्र व्यवहार किया, जिससे हालात बिगड़ते गए।

स्थिति को देखते हुए आसपास मौजूद लोग बीच में आए और दोनों को शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे सीओ शिवराज सिंह राणा ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को समझाया और माहौल को नियंत्रित किया।

  1. शहीद अग्निवीर की अंतिम विदाई के दौरान हुई यह अनचाही झड़प अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई

    है।

Also Read This

सोना-चांदी के दाम लुढ़के ; क्या अब ₹1 लाख तक आएगा भाव?

नई दिल्ली, 16 नवंबर 2026। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी रिकॉर्ड ऊंचाई...

बड़ी खबर : कंगना रनौत के करवाचौथ व्रत वाले भ्रामक वीडियो पर बवाल, देहरादून में FIR दर्ज

देहरादून: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के एक पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर कथित रूप से भ्रामक और गलत तथ्यों के साथ...

Related Posts