सीआईएमएस कॉलेज में हुआ भव्य योग कार्यक्रम। विश्व योग दिवस पर 350 युवाओं ने लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प

देहरादून/डोईवाला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेज, देहरादून में योग और जनजागरूकता का प्रेरणादायक संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में 350 से अधिक छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया और “नशा मुक्त भारत, विकसित भारत” अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेज, समाज कल्याण विभाग, माय भारत […]

देहरादून/डोईवाला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेज, देहरादून में योग और जनजागरूकता का प्रेरणादायक संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में 350 से अधिक छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया और “नशा मुक्त भारत, विकसित भारत” अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

यह आयोजन सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेज, समाज कल्याण विभाग, माय भारत (युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार), यूथ फाउंडेशन तथा उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की पहचान: ललित जोशी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, शिक्षाविद एवं सीआईएमएस कॉलेज के चेयरमैन तथा सजग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष अधिवक्ता ललित जोशी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकता है।

उन्होंने कहा कि परिवार, समाज और शिक्षण संस्थानों को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। यह केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान भी है।

योगाचार्य कविता डोबरियाल ने कराया योगाभ्यास

कार्यक्रम में प्रसिद्ध योगाचार्य श्रीमती कविता डोबरियाल ने करीब 350 छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

योग सत्र के दौरान सभी प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

माय भारत और यूथ फाउंडेशन की रही विशेष भागीदारी

कार्यक्रम में माय भारत के स्टेट डायरेक्टर अनिल कुमार सिंह और डिप्टी डायरेक्टर मोनिका नांदल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा सीआईएमएस के निदेशक रमेश, यूथ फाउंडेशन से कैप्टन कुंवर कुलदीप भगवती, कर्नल जे.एस. नेगी, मेजर ललित, डॉ. अंजना गुसाई, नगमा हसन, माय भारत के राष्ट्रीय स्वयंसेवक आशीष सगोई, नकरौंदा यूथ क्लब के अध्यक्ष अभिषेक राणा, विवेक, योगेश और सगुन सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

योग और जागरूकता से दिया स्वस्थ समाज का संदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को योग के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना था। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: देहरादून डीएम का ये आदेश निरस्त। अब दिए ये निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने देहरादून के 'पिनैकल रैजीडेंसी' मामले में डी.एम.के फायर एन.ओ.सी.देने के आदेश को किया रद्द, दोबारा सुनवाई के...

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: प्रदेशभर में शराब की उप दुकानों पर रोक । पढ़िए बड़ा फैसला

नैनीताल। कमल जगाती उत्तराखंड हाईकोर्ट में उप शराब की दुकानों को लेकर दायर जनहित याचिका पर अहम फैसला सामने आया है। सुनवाई के दौरान सरकार...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts