दुर्घटना : घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को कार ने रौंदा, वीडियो

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

जनपद उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र स्थित लालपुर में घर के बाहर कुर्सी पर बैठी एक महिला को बेकाबू कार ने जोरदार टक्कर मार दी, आवाज सुन कर लोग बार घर से निकल आए, हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर, घायल महिला का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है, पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, महिला के पुत्र अजय गंगवार निवासी मन्नत गार्डन कॉलोनी ने बताया 13 दिसंबर की सुबह 11 बजे उनकी मां सावित्री देवी घर के बाहर कुर्सी पर बैठी हुई थीं, तभी कार संख्या UK 06 Q 1666 सामने से आई और उनकी मां को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में महिला के पैर और शरीर में गंभीर चोटे आई हैं, हादसे के बाद परिजन महिला को निजी अस्पताल में ले गए जहां इलाज चल रहा है।

महिला के बेटे अजय ने बताया कि आरोपी युवक मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है, अब हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार घर के बाहर बैठी महिला को जोरदार टक्कर मारती हुई नजर आ रही है, हादसे के बाद शोर सुन लोग घटना स्थल की ओर भागते हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही कुछ लोग कार चालक को पकड़े हुए भी हैं, उधर पुलिस ने भी वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है, किच्छा कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि मामले में परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है, मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Read Next Article Scroll Down

Related Posts