अलर्ट : राज्य में भारी बारिश का फिर आया अलर्ट, CM ने सभी DM को ALERT रहने के दिए निर्देश

देहरादून

मौसम विज्ञान केंद्र, उत्तराखण्ड की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज जोन अलर्ट है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत एवं उधमसिंहनगर के जिलाधिकारियों को भारी बारिश एवं बाढ़ जैसे हालातों के मद्देनजर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थितियों के दृष्टिगत तैयारियों को पूर्ण रखा जाए।

 

आज प्रातः काल गोपेश्वर (चमोली) से ऊधमसिंह नगर और चम्पावत जनपद में हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत ज़िलाधिकारियों से बात कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन को राहत व बचाव कार्यों के लिए हाई अलर्ट मोड पर रहने तथा जिन स्थानों पर बाढ़ और जल भराव की स्थिति है वहाँ से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के निर्देश दिए।

आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम, ज़िलाधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूँ और हर परिस्थिति की मॉनिटरिंग कर रहा हूँ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts