CCTV पर बड़ा एक्शन: नए नियम लागू, बैन संभव!

भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंटरनेट कनेक्टेड CCTV कैमरों के लिए सख्त नियम लागू कर दिए हैं। अब देश में कोई भी कंपनी बिना तय सिक्योरिटी स्टैंडर्ड को पूरा किए CCTV कैमरे नहीं बेच पाएगी। सरकार का यह कदम खासतौर पर डेटा सुरक्षा और साइबर खतरों को रोकने के लिए […]

भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंटरनेट कनेक्टेड CCTV कैमरों के लिए सख्त नियम लागू कर दिए हैं।

अब देश में कोई भी कंपनी बिना तय सिक्योरिटी स्टैंडर्ड को पूरा किए CCTV कैमरे नहीं बेच पाएगी।

सरकार का यह कदम खासतौर पर डेटा सुरक्षा और साइबर खतरों को रोकने के लिए उठाया गया है।

कंपनियों को माननी होंगी ये शर्तें

नए नियमों के तहत CCTV कैमरा बनाने वाली कंपनियों को:

  • अपने प्रोडक्ट का पूरा डेटा सरकार को देना होगा
  • यह सुनिश्चित करना होगा कि डेटा भारत से बाहर ट्रांसफर न हो
  • सभी डिवाइस का सरकारी लैब से टेस्ट और सर्टिफिकेशन जरूरी होगा
  • सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की पूरी जानकारी देनी होगी

नियमों का पालन न करने पर प्रोडक्ट्स पर बैन लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़े : OnePlus Nord CE 6 Lite: इस स्मार्टफोन्स लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक! बजट सेगमेंट में मचेगी हलचल

चीनी कंपनियों पर सबसे ज्यादा असर

इन नए नियमों का असर खासतौर पर चीन की बड़ी कंपनियों पर पड़ सकता है, जैसे: Hikvision,Dahua Technology

इन कंपनियों के कई CCTV कैमरे अब नए सुरक्षा मानकों के तहत जांच के दायरे में आएंगे, जिससे इनके भारत में बिजनेस पर असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़े : Upcoming Smartphones: इस सप्ताह लॉन्च होंगे ये धांसू फोन । देखिये लिस्ट & जानिए डिटेल्स 

क्यों लिया गया ये बड़ा फैसला?

सरकार के इस फैसले के पीछे मुख्य वजहें हैं:

  • राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करना
  • संवेदनशील डेटा की सुरक्षा
  • विदेशी डिवाइस से होने वाले साइबर खतरों को कम करना

इंडियन कंपनियों को मिलेगा फायदा?

सरकार का मानना है कि इस फैसले से:

  • भारतीय CCTV कंपनियों को बढ़ावा मिलेगा
  • लोकल मैन्युफैक्चरिंग को सपोर्ट मिलेगा
  • “मेक इन इंडिया” को मजबूती मिलेगी

Also Read This

बड़ी खबर : श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन, आदेश जारी

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के उच्च शिक्षा जगत से बड़ी खबर सामने आई है। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल के नए कुलपति के रूप...

जॉब ब्रेकिंग : एयरपोर्ट अथॉरिटी में निकली 379 वैकेंसी, मिलेगी 21 लाख सैलरी

AAI Recruitment 2026 Notification: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने मैनेजर (ग्रुप-ए)...

Related Posts