हादसा: ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, दो गंभीर घायल

नीरज उत्तराखंडी  पुरोला । पेट्रोल पंप के पास ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर कमल नदी में जा गिरी,  जिससे कार सवार  दो लोग गंभीर रूप से  घायल हो गए हैं।  घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से निकालकर सड़क पर ला कर  एंबुलेंस की मदद से सीएचसी […]

नीरज उत्तराखंडी 

पुरोला । पेट्रोल पंप के पास ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर कमल नदी में जा गिरी,  जिससे कार सवार  दो लोग गंभीर रूप से  घायल हो गए हैं। 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से निकालकर सड़क पर ला कर  एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पुरोला पहुंचाया है। 

चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद  गम्भीर हालत को देखते हायर सेंटर रैफर कर दिया है।

थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने जानकारी देते बताया कि आज सुबह करीब 10:30 पर नौगांव से आ रही ऑल्टो कार HP 24C3502 पेट्रोल पंप के निकट अनियंत्रित होकर सकड़ से करीब 50 मीटर नीचे कमल नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार विवेक (32) पुत्र देशराज और देवराज (37) पुत्र प्रेमलाल जनपद बिलासपुर हिमाचल प्रदेश गंभीर घायल हो गए थे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सीएचसी के डाक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उनकी    गंभीर  हालत को देखते  हुए हायर सेंटर रैफर किया गया है।

Also Read This

क्राइम: चार साल से बीमार थी पत्नी। पति ने किया कुछ ऐसा सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश 

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बहादराबाद पुलिस ने करीब पांच महीने पुराने महिला की संदिग्ध मौत के मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए...

बड़ी खबर: सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 5 कोचिंग सेंटर सील। अब तक 12 पर हुआ एक्शन

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है।...

Related Posts