बिग ब्रेकिंग : दून समेत सभी जिलों में 6 अगस्त को स्कूल बंद के आदेश जारी। देखें …

देहरादून/उत्तराखंड –  अगस्त 2025: Note –  सभी जिलों में अवकाश घोषित । देहरादून में स्कूल बंद के लिए देर रात जारी हुआ आदेश  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून ने 6 अगस्त 2025 (बुधवार) के लिए उत्तराखंड राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी के मद्देनज़र देहरादून,उत्तरकाशी,पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, […]

देहरादून/उत्तराखंड –  अगस्त 2025:

Note –  सभी जिलों में अवकाश घोषित । देहरादून में स्कूल बंद के लिए देर रात जारी हुआ आदेश 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून ने 6 अगस्त 2025 (बुधवार) के लिए उत्तराखंड राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इस चेतावनी के मद्देनज़र देहरादून,उत्तरकाशी,पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी,ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर और टिहरी में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

 

 

⛈ कहां-कहां हो सकती है भारी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, निम्नलिखित जिलों में अतिवृष्टि (Heavy Rainfall) की प्रबल संभावना जताई गई है:

  • पिथौरागढ़
  • अल्मोड़ा
  • चंपावत
  • नैनीताल
  • बागेश्वर
  • ऊधमसिंह नगर
  • रुद्रप्रयाग
  • चमोली
  • पौड़ी गढ़वाल

⚠️ संभावित आपदाएं:

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, भारी वर्षा के कारण निम्नलिखित प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बना हुआ है:

  • भूस्खलन (Landslide)
  • बोल्डर गिरना
  • त्वरित बाढ़ (Flash Flood)
  • सड़कों का बंद होना
  • जल भराव (Water Logging)

🏫 स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश:

राज्य सरकार ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए निर्णय लिया है कि 6 अगस्त 2025 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश रहेगा।

मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। यदि कोई संस्था आदेश का उल्लंघन करती है, तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

FIR होते ही थाने पहुंचे विनोद आर्य! बोले- गिरफ्तार करो, नार्को टेस्ट भी कराओ

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े नए विवाद में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य गुरुवार को...

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, 2 साल की बच्ची समेत दो की मौत; 5 घायल

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में विकासनगर के हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की...

Related Posts