अमित शाह ने लॉन्च की E-Zero FIR सेवा, हरिद्वार में 427 करोड़ की योजनाएं

  उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हरिद्वार में आयोजित एक बड़े समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने हिस्सा लिया और कई अहम घोषणाएँ कीं।   कार्यक्रम के दौरान […]

 

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हरिद्वार में आयोजित एक बड़े समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने हिस्सा लिया और कई अहम घोषणाएँ कीं।

 

कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार के लिए लगभग 427 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में E-Zero FIR सेवा का विधिवत शुभारंभ भी किया।

 

समारोह में अमित शाह ने डिजिटल माध्यम से बटन दबाकर इस नई व्यवस्था को लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि अब उत्तराखंड में 1930 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर के जरिए भी E-Zero FIR दर्ज कराई जा सकेगी। इस पहल का उद्देश्य साइबर अपराध सहित अन्य मामलों में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को और तेज व आसान बनाना है।

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने जानकारी दी कि अल्मोड़ा जिले में दर्ज पहली E-Zero FIR की प्रति केंद्रीय गृह मंत्री को भेंट की गई है।

 

कार्यक्रम में गृह मंत्री ने उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए पांच नए आरक्षियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। राज्य में हाल ही में आयोजित भर्ती प्रक्रिया के तहत लगभग 2000 आरक्षियों की नियुक्ति की गई है।

 

इसके अलावा नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए पांच हिंदू परिवारों को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इनमें बलूचिस्तान के शैलेश, पाकिस्तान के जसपाल कुमार, पाकिस्तान की दुर्गा राजपूत और अफगानिस्तान की हंसेरी बाई शामिल हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने डिजिटल माध्यम से 1100 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। साथ ही मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल में शुरू की गई योजनाओं पर आधारित “विकल्प रहित संकल्प” पुस्तक का भी विमोचन किया गया, जिसका संपादन गिरिजा शंकर जोशी ने किया है।

 

Also Read This

बड़ी खबर: पांवटा साहिब सीमा पर अभी भी तैनात पुलिस और अधिकारी। डीएम और एसएसपी भी ले रहे जायजा

देहरादून, 26 जून। नीरज उत्तराखंडी  पंजाब से हिमाचल प्रदेश के रास्ते उत्तराखंड की ओर आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर उत्पन्न...

बिग ब्रेकिंग: हरिद्वार भूमि घोटाले में IAS अधिकारी के घर समेत कई ठिकानो पर विजलेंस की छापेमारी

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड के चर्चित हरिद्वार नगर निगम 54 करोड़ रुपये भूमि घोटाले में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच का दायरा तेज कर...

Related Posts