बड़ी खबर: उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर मे सेवारत डॉ.गोविंद पुजारी तथा डॉ.नीतिश कुमार का तबादला होने से स्थानीय लोगों में रोष

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल—- वार्षिक स्थानांतरण 2026- 27 वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत श्रीनगर उप जिला चिकित्सालय में निस्वार्थ भाव से काफी लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे स्पेशल बाल रोग विशेषज्ञ और श्रीनगर गढ़वाल सयुक्त अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर रहे और जिन्हें छोटे बच्चों का भगवान भी कहा जाता […]

जयप्रकाश
श्रीनगर गढ़वाल—- वार्षिक स्थानांतरण 2026- 27 वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत श्रीनगर उप जिला चिकित्सालय में निस्वार्थ भाव से काफी लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे स्पेशल बाल रोग विशेषज्ञ और श्रीनगर गढ़वाल सयुक्त अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर रहे और जिन्हें छोटे बच्चों का भगवान भी कहा जाता है ।

डॉक्टर गोविंद सिंह पुजारी को नरेंद्रनगर अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की तैनाती दी गई है,जिसके तहत देखते हुए स्थानीय व्यापारियों आम जनमानस एवं जनप्रतिनिधियों में बड़ा रोष है क्योंकि डॉक्टर पुजारी को छोटे बच्चों के रोग निवारण में गढ़वाल का आम जनमानस उन्हें बाल रोग विशेषज्ञ की नजर से देखते हैं।

स्थानीय जनप्रतिनिधि का कहना है कि सरकार शीघ्र डॉक्टर गोविंद पुजारी एवं सर्जन डॉक्टर नीतिश कुमार का तबादला रोके। क्योंकि श्रीनगर गढ़वाल रुद्रप्रयाग टिहरी पौड़ी उतरकाशी चमोली का एक स्वास्थ्य संबधी का एक बड़ा केंद्र है।

वही डॉक्टर नीतिश कुमार जो कि विगत काफी लंबे समय से निस्वार्थ भाव से ओ.पी.डी के साथ-साथ इमरजेंसी में भी अपनी सेवाएं देते आए हैं और श्रीनगर में न्यूरो सर्जन में अगर कोई जानकार डॉक्टर हैं तो वह नाम डॉ नीतीश कुमार का है क्योंकि डॉक्टर नीतीश ने काफ़ी बड़ी बड़ी सर्जरी कि है जैसे पेट मे अल्सर का होना गंभीर बीमारी,ट्यूमर, बच्चेदानी मे रशोली का होना शरीर में गांठ, किडनी एबं पित कि थैली मे पंथरी,आदि बहुत बड़े-बड़े ऑपरेशन किए हैं जो सफल भी रहे हैं साथ ही साथ गढ़वाल के दूरस्थ क्षेत्रों में भी कैंप लगाकरके लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया है उनका भी तबादला श्रीनगर संयुक्त अस्पताल से टिहरी चिकित्सालय में किया गया है। स्थानीय लोगों जनप्रतिनिधि आम जनमानस में उनके तबादला होने से रोष है।

Also Read This

फिर महकेगी विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू,160 किसानों ने संभाली विरासत बचाने की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री के संकल्प, जिला प्रशासन की पहल और किसानों की मेहनत से पारंपरिक दून बासमती के पुनर्जीवन की नई कहानीदेहरादून, 26 जुलाई 2026।नीरज...

हादसा (वीडियो):बड़ेथी वरुणागाड़ में नहाते समय 18 वर्षीय युवक नदी में बहा। सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तरकाशी, 26 जुलाई 2026।नीरज उत्तराखंडी उत्तरकाशी जनपद के डुण्डा तहसील क्षेत्र स्थित बड़ेथी वरुणागाड़ (वरुणा नदी) में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts