दुखद : पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन   

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज एम्स में निधन हो गया। पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जेटली को आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां पर उनका इलाज चल रहा था। उन्हें सांस में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि पिछले साल अरुण जेटली की […]

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज एम्स में निधन हो गया। पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जेटली को आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां पर उनका इलाज चल रहा था। उन्हें सांस में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

गौरतलब है कि पिछले साल अरुण जेटली की किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ था तथा उन्हें कुछ समय पहले ही कैंसर से छुट्टी मिल पाई थी। वह जांघ में सॉफ्ट टिशु कैंसर से पीड़ित थे।लेकिन काफी ठीक हो चुके थे। गौरतलब है कि 26 मई को भी उनके निधन की अफवाह उड़ी थी।

स्वास्थ्य कारणों के चलते इस बार उन्होंने कोई भी मंत्रालय लेने से खुद ही मना कर दिया था। अरुण जेटली पहले वकील थे और राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।

66 वर्ष के अरुण जेटली जीएसटी, नोटबंदी जैसे निर्णय के लिए याद किए जाएंगे। देश के तमाम बड़े नेता उनसे  मिलने अस्पताल आए।

Also Read This

सीवर लाइन बंद होने से गोपेश्वर की आदर्श कॉलोनी में 35 से अधिक परिवार परेशान, घरों पर मंडरा रहा खतरा

रिपोर्ट: लोकेंद्र रावत, गोपेश्वर, चमोलीचमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर की आदर्श कॉलोनी में नमामि गंगे परियोजना की सीवर लाइन बंद होने से 35 से अधिक...

गजब: डिजिटल इंडिया के दौर में यह गांवकर रहा मोबाइल नेटवर्क का इंतजार

गिरीश चंदोलाचमोली । डिजिटल इंडिया के दौर में जहां देश के अंतिम छोर तक मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने के दावे किए जा रहे...

Related Posts