एक्सक्लूसिव: बाल विकास विभाग ने लाखों के रजिस्टर किये शौचालय के हवाले

सरकारी धन का दुरुपयोग करता महिला एवं बाल विकास विभाग लाखों के कोरे रजिस्टर कर दिये शौचालय के हवाले अनुज नेगी पौड़ी।जनपद पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल विकासखण्ड में महिला एवं बाल विकास विभाग के रजिस्ट्रर जो कि कोरे हैंं, उनको शौचालय के हवाले कर दिया गया है। हर बार नए कार्यों के लिए बाल विकास […]

सरकारी धन का दुरुपयोग करता महिला एवं बाल विकास विभाग लाखों के कोरे रजिस्टर कर दिये शौचालय के हवाले

अनुज नेगी
पौड़ी।जनपद पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल विकासखण्ड में महिला एवं बाल विकास विभाग के रजिस्ट्रर जो कि कोरे हैंं, उनको शौचालय के हवाले कर दिया गया है।
हर बार नए कार्यों के लिए बाल विकास विभाग नए रजिस्टर मांगता है.परन्तु कभी अपने ऑफिसों में नही देखता कि यहाँ पर उनके कर्मचारी उन रजिस्ट्रर को शौचालय के हवाले कर देते हैं.

https://youtu.be/RZGaMZErWx0

 

आपको बता दें कि पहले बाल विकास विभाग का कार्यालय रिखणीखाल ब्लॉक में था लेकिन अब बाल विकास द्वारा ऑफिस को 2014 में बदल दिया गया था. जिस कारण उन्होंने अपने लाखों के कोरे रजिस्टर ब्लॉक के शौचालय के हवाले कर दिये,
इस संबंध में जब मीडिया ने संबंधित कर्मचारियों को पूछा तो विभाग के कर्मचारी अपना पल्ला झाड़ते नजर आए और कैमरे से बचते नजर आए।

जब मीडियाकर्मी ने बाल विकास का स्टोर रूम को देखा तो लगा कि स्टोर रूम कबाड़ खाना बना हुआ था.उसमें दवाइयां व लाखों का सामान कबाड़ के रूप में बिखरा पड़ा हुआ था।
बाल विकास के कर्मचारियों का कहना था कि उनके स्टोर रूम के किसी ने ताले तोड़ रखें है तो अब प्रश्न बनता है कि 5 साल से संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने अपना सामान वहाँ से क्यों नही हटाया।
थाना इंचार्ज अनुषा बडोला ने बताया बाल विकास विभाग रिखणीखाल की ओर से स्टोर रूम के ताले तोड़ने की शिकायत दर्ज की गई है इस मामले की जांच की जाएगी।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts