“भरतू की ब्वारी” के लेखक नवल को सोशियल मीडिया सम्मान से नवाजा

श्रीनगर। अजीज प्रेमजी फाउंडेशन एवं स्वैच्छिक शिक्षक मंच की ओर से युवा लेखक नवल खाली को सोशियल मीडिया सम्मान से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान उत्तराखंड में बढ़ रहे पलायन, बेरोजगारी आदि के मुद्दों को सोशियल मीडिया में सशक्त ढंग से उठाने के लिए दिया गया। मंगलवार को अजीज प्रेमजी फाउंडेशन के सभागार में इनसे […]

श्रीनगर। अजीज प्रेमजी फाउंडेशन एवं स्वैच्छिक शिक्षक मंच की ओर से युवा लेखक नवल खाली को सोशियल मीडिया सम्मान से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान उत्तराखंड में बढ़ रहे पलायन, बेरोजगारी आदि के मुद्दों को सोशियल मीडिया में सशक्त ढंग से उठाने के लिए दिया गया।
मंगलवार को अजीज प्रेमजी फाउंडेशन के सभागार में इनसे मिलिए कार्यक्रम के तहत सोशियल मीडिया के लोकप्रिय चरित्र भरतू की ब्वारी के लेखक नवल खाली ने पलायन, बेरोजगारी आदि मुद्दों पर अपनी राय रखी। इस दौरान मौजूद लोगों ने उनसे भरतू की ब्वारी को लेकर कई सवाल पूछे। कार्यक्रम के दौरान नवल खाली ने रिवर्स पलायान, स्वरोजगार सहित सोशियल मीडिया पर लिखे गए अपने कई चर्चित और गुदगुदाने वाले लेखों की विस्तृत चर्चा की। शहरों की ओर हो रहे पलायन, शहरी और पारंपरिक जीवन शैली के बीच की स्थिति पर सशक्त व्यंग्य लघु कथाओं से सोशियल मीडिया पर अपनी खास जगह बनाने के लिए उन्हें सम्मान से नवाजा गया।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts