देखिए वीडियो :  छात्राओं ने रो रो के सुनाया हाल, विश्वविद्यालय में मचा बवाल

भरसार विश्वविद्यालय पौड़ी में विश्वविद्यालय प्रशासन ही वहां पढ़ रही छात्राओं का उत्पीड़न करने में लगा है। छात्राओं की तबीयत खराब होने पर जब उन्होंने एंबुलेंस संचालक से फोन पर बात की तो एंबुलेंस संचालक ने बेहद अभद्रता से जवाब दिया लेकिन जब इसकी शिकायत छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से की तो उन्होंने भी संवेदनहीनता […]

भरसार विश्वविद्यालय पौड़ी में विश्वविद्यालय प्रशासन ही वहां पढ़ रही छात्राओं का उत्पीड़न करने में लगा है।
छात्राओं की तबीयत खराब होने पर जब उन्होंने एंबुलेंस संचालक से फोन पर बात की तो एंबुलेंस संचालक ने बेहद अभद्रता से जवाब दिया लेकिन जब इसकी शिकायत छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से की तो उन्होंने भी संवेदनहीनता की हद कर दी।
देखिए वीडियो

https://youtu.be/9t0lG3D4lqo

 

उनकी स्वास्थ्य जैसी छोटी-छोटी समस्याओं के प्रति भी विश्वविद्यालय प्रशासन संवेदनहीन बना हुआ है और जब उत्पीड़न की कोई शिकायत विश्वविद्यालय के अधिकारियों से की जाती है तो वह भी इसको वह हवा में उड़ा देते हैं।
 विश्वविद्यालय के डीन बीपी नौटियाल ने संचालक को नोटिस भेजे जाने की बात तो कही लेकिन छात्राओं की अन्य बातें मानने से इनकार कर दिया।
यहां तक कि जब विश्वविद्यालय की छात्राओं ने रिकॉर्डिंग सुनाई तब भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं के आरोप को आधार हीन बताते हुए कहा कि यह सब छात्राओं का परीक्षा कार्यक्रम को बदलवाने का हथकंडा है।

भरसार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय  की छात्राओं ने विश्वविद्यालय की स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पहले एक कार्यक्रम के कारण परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया गया था, किंतु यह कार्यक्रम ना हो पाने के कारण तारीखेें फिर से पूर्ववत कर दी गई किंतु इस बीच उनकी साथी छात्राओं की तबीयत खराब होने के कारण जब उन्होंने परीक्षा तिथियों में बदलाव करने की मांग की तो उसे भी नकार दिया गया।

 

Also Read This

बड़ी खबर: शादी का झांसा देकर चार साल तक संबंध बनाने का आरोप, तीन दिन के धरने और आत्मदाह की कोशिश के बाद मुकदमा...

कालसी। 20 नवंबर 2026; नीरज उत्तराखंडी कोतवाली परिसर में तीन दिन तक चले धरने, हंगामे और आत्मदाह की कोशिश के बाद पुलिस ने पीड़िता की...

पंचकर्म सहायकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 25 अभ्यर्थियों का चयन

50 पंचकर्म सहायकों ने लिया भाग, चार प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सालयों एवं वेलनेस केंद्रों ने की प्रतिभागिता!भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा प्रदेश में पंजीकृत...

Related Posts