कांग्रेस की पूनम श्रीनगर की अध्यक्ष। निर्दलीय पार्षदों ने मारी बाजी

जयप्रकाश नौगांई,  पौड़ी/श्रीनगर ब्रेकिंग
श्रीनगर नगरपालिका अध्यक्ष की सीट पूनम तिवारी (कांग्रेस) ने लगभग 750 वोट से जीती। इसके अलावा श्रीनगर गढ़वाल नगर पालिका चुनाव में इस बार पार्टी प्रत्याशियों की जगह निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मार दी है। अधिकांश निर्दलीय प्रत्याशी जीत कर आए हैं। जानकारी के अनुसार 7 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत का परचम फहराया है, जबकि 5 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीत कर आए हैं। कांग्रेस को मात्र 1 वार्ड पर जीत कर संतोष करना पड़ा।

नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवारी तथा उनके पति एवं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप तिवारी ने इसे समस्त कार्यकर्ताओं की जीत बताया है।

अध्यक्ष -पूनम तिवारी (कांग्रेस ) 4413

वार्ड 1 संजय भाई फौजी (निर्दलीय) 410
वार्ड -2 विभोर बहुगुणा (निर्दलीय) 794
वार्ड 3 राकेश सेमवाल (निर्दलीय) 540
वार्ड-4 अनूप बहुगुणा ( भाजपा) 594
वार्ड 5 विनीत पोस्ती (भाजपा) निर्विरोध
वार्ड -6 सूरज  निर्दलीय 371
वार्ड -7 विनोद मैठाणी (कांग्रेस) 413
वार्ड –8  प्रमिला भंडारी (भाजपा) 370
वार्ड -9 पूजा गौतम (भाजपा) 367

वार्ड -10 अनीता देवी निर्दलीय 520

वार्ड -11 हिमांशु बहुगुणा निर्दलीय 572
वार्ड -12  हरी सिंह मियां (निर्दलीय) 588
वार्ड–13 कविता रावत भाजपा 501

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts