एक्सक्लूसिव : एक और भाजपा विधायक का वीडियो वायरल। कहा मुस्लिम थूक कर पानी,सेंवई खिलाते हैं 

भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ द्वारा मुस्लिमों पर दिए गए आपत्तिजनक बयान का वीडियो वाला विवाद अभी थमा भी नहीं है कि भाजपा के एक और विधायक राजकुमार ठुकराल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें राजकुमार ठुकराल अपने भाषण में जनता को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि उन्हें मुसलमानों का वोट […]

भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ द्वारा मुस्लिमों पर दिए गए आपत्तिजनक बयान का वीडियो वाला विवाद अभी थमा भी नहीं है कि भाजपा के एक और विधायक राजकुमार ठुकराल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें राजकुमार ठुकराल अपने भाषण में जनता को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि उन्हें मुसलमानों का वोट नहीं चाहिए। अगर उनकी सभा में कोई मुसलमान हो तो वह चला जाए।”

राजकुमार ठुकराल यहीं नहीं रुकते, वह यह भी कहते हैं कि वह मुसलमानों के हाथ का पानी तक नहीं पीते क्योंकि मुसलमानों की पत्नियां और बच्चे उस पानी में थूक देते हैं। जिससे हिंदुओं का धर्म भ्रष्ट हो जाए।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/pW0DFoieNik

 

हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियो कब का है और कितना पुराना है। किंतु इतना जरूर साफ हो रहा है कि यह किसी चुनाव के दौरान का है। राजकुमार ठुकराल के इस भाषण पर जनता राजकुमार ठुकराल जिंदाबाद के नारे लगा रही है।

Also Read This

बड़ी खबर: शादी का झांसा देकर चार साल तक संबंध बनाने का आरोप, तीन दिन के धरने और आत्मदाह की कोशिश के बाद मुकदमा...

कालसी। 20 नवंबर 2026; नीरज उत्तराखंडी कोतवाली परिसर में तीन दिन तक चले धरने, हंगामे और आत्मदाह की कोशिश के बाद पुलिस ने पीड़िता की...

पंचकर्म सहायकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 25 अभ्यर्थियों का चयन

50 पंचकर्म सहायकों ने लिया भाग, चार प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सालयों एवं वेलनेस केंद्रों ने की प्रतिभागिता!भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा प्रदेश में पंजीकृत...

Related Posts