बड़ी खबर : भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पर राशन चोरी का मुकदमा

उत्तराखंड में उधम सिंह नगर जिले के भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष विजय फुटेला के खिलाफ राशन किट घोटाले का मुकदमा दर्ज हुआ है।   फुटेला के खिलाफ राशन किटों में घतटोली करने की शिकायत थी। जसपुर के एसडीएम सुंदर सिंह तोमर ने मौके पर जाकर देखा तो पाया कि वाकई राशन किट में कमी […]

उत्तराखंड में उधम सिंह नगर जिले के भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष विजय फुटेला के खिलाफ राशन किट घोटाले का मुकदमा दर्ज हुआ है।

  फुटेला के खिलाफ राशन किटों में घतटोली करने की शिकायत थी। जसपुर के एसडीएम सुंदर सिंह तोमर ने मौके पर जाकर देखा तो पाया कि वाकई राशन किट में कमी पाई गई। मात्रा से कम राशन थी।
एसडीएम सुंदर सिंह तोमर ने बताया कि विजय फुटेला को राशन किट की सप्लाई का ठेका दिया गया था जो उनकी सागर ट्रेडिंग कंपनी द्वारा एसडीआरएफ को सप्लाई किया गया था। जब यह सामान लोगों को वितरित किया गया तो फिर सामान कम पाए जाने की शिकायत की गई थी। एसडीएम ने बताया कि जब पूर्ति निरीक्षक आदि संबंधित अधिकारियों के सामने 10 अन्य बोरियों की जांच की गई तो उनमें भी सामान कम निकला।
 दिलचस्प बात यह थी कि कुछ दिन पहले विजय फुटेला ने ही राशन किट घोटाले की शिकायत करके बवाल मचाया था।
 अब इनके खिलाफ ही जसपुर थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। भाजपा के कोषाध्यक्ष विजय फुटेला को राशन किट की सप्लाई करने का ठेका दिया गया था। अब इनके खिलाफ 420 409 सहित आपदा प्रबंधन और महामारी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Also Read This

ब्रेकिंग: उत्तराखंड की राज्यसभा सीट पर 16 अक्टूबर को मतदान, नरेश बंसल का कार्यकाल खत्म!

देहरादून: उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव का ऐलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड की एक और उत्तर प्रदेश...

बड़ी खबर: देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून: जोगीवाला स्थित मॉल परिसर में डिलीवरी देने पहुंचे डिलीवरी बॉय से मारपीट और गाली-गलौज करने के मामले में नेहरू कॉलोनी पुलिस ने आरोपी को...

Related Posts