दु:खद रूस में फंसे इंजीनियरिंग छात्र का शव पहुंचा, उधम सिंह नगर

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

जनपद उधम सिंह नगर के सितारगंज विधानसभा स्थित शक्तिफार्म क्षेत्र में रहने वाला राकेश कुमार उम्र 24 वर्ष स्टडी बीजा पर रूस में पढ़ाई करने गया था, इस दौरान राकेश का बीजा और पासपोर्ट जब्त कर उसे जबरदस्ती रूसी सेना में भर्ती करा दिया गया था, जिसके बाद उसके परिजनों को सूचना मिलने के बाद उन्होंने प्रयास किया की उनका बेटा रूस से वापस आ जाएं, और दिल्ली जाकर उन्होंने भारत सरकार के आलाधिकारियों से मुलाकात की थी, अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही राकेश को भारत वापस लाया जाएगा, 10 दिन पहले अधिकारियों ने परिवार से सम्पर्क कर बताया कि राकेश शहीद हो गया है, मृतक राकेश कुमार के शव को निवास स्थान शक्तिफार्म लाया गया और शव का अंतिम संस्कार किया गया।

 

Read Next Article Scroll Down

Related Posts