ब्रेकिंग : आईएएस के दायित्वों में फेरबदल

कुलदीप एस राणा उत्तराखंड सरकार ने आज फिर आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किए , बदलाव किये जाने वाले 6 आईएएस अधिकारियों में पंकज पांडेय को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण दिया गया है। भूपाल सिंह मनराल से भी नियोजन विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गयी है । हाल ही में कुम्भ मेला […]

कुलदीप एस राणा

उत्तराखंड सरकार ने आज फिर आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किए , बदलाव किये जाने वाले 6 आईएएस अधिकारियों में पंकज पांडेय को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण दिया गया है।

भूपाल सिंह मनराल से भी नियोजन विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गयी है ।

हाल ही में कुम्भ मेला अधिकारी बनाये गए दीपक रावत को रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है।

चन्द्रेश कुमार यादव से भाषा,सचिव हिंदी अकादमी व निदेशक भाषा संस्थान की जिम्मेदरी वापस लेकर अपर सचिव  रणवीर सिंह चौहान को सौंपा गया है साथ चन्द्रेश यादव को शहरी विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया हैं।

इसके अतिरिक्त अभी तक अपरमुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की जिम्मेदारी देख रहे आनन्द स्वरूप से यह जिम्मा वापस ले लिया गया है ।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts