ब्रेकिंग: दून के संदीप थापा शहीद

देहरादून के सहसपुर राजावाला निवासी संदीप थापा आज पाकिस्तान की तरफ से हो रही फायरिंग में शहीद हो गए। संदीप थापा जम्मू कश्मीर राजौरी के नौशेरा सेक्टर में लांस नायक के पद पर तैनात थे। इस सेक्टर में सुबह 6:30 बजे से ही गोलीबारी हो रही थी।   संदीप थापा के निधन से क्षेत्र में […]

देहरादून के सहसपुर राजावाला निवासी संदीप थापा आज पाकिस्तान की तरफ से हो रही फायरिंग में शहीद हो गए।

संदीप थापा जम्मू कश्मीर राजौरी के नौशेरा सेक्टर में लांस नायक के पद पर तैनात थे। इस सेक्टर में सुबह 6:30 बजे से ही गोलीबारी हो रही थी।

 

संदीप थापा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।35वर्षीय शहीद की पत्नी निशा डोईवाला, दूधली गांव की हैं। और आजकल मायके मे ही थी, तथा शहादत की खबर सुनकर ससुराल चली गयी।पांच साल पहले ही निशा की शादी हुई थी और तीन साल का बेटा है।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़े पाकिस्तान अब अपना वजूद बचाए रखने के लिए तथा कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने से बौखला कर सीमा पर तनाव पैदा करने में लगा हुआ है।

बौखलाहट में पाकिस्तान एलओसी पर राजौरी जिले में सीजफायर का उल्लंघन करके सुबह से ही अग्रिम चौकियों पर मोटर्रार और छोटे हथियारों से गोलीबारी कर रहा है।

इसी सिलसिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही फायरिंग में लांस नायक संदीप थापा शहीद हो गए।

Also Read This

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

Related Posts