ब्रेकिंग : खाई मे गिरा टैंपो ट्रैवलर, 11 घायल

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के नैनीताल में पर्यटकों से भरा टैम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा जिसमे चालक समेत कुल 11 लोग घायल हो गए। नैनीताल जिले के मंगोली में आज सवेरे पर्यटकों से भरा एक टैम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। टैम्पो ट्रैवलर ने पहले सड़क में खड़ी एक आई20 कार को टक्कर […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के नैनीताल में पर्यटकों से भरा टैम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा जिसमे चालक समेत कुल 11 लोग घायल हो गए।
नैनीताल जिले के मंगोली में आज सवेरे पर्यटकों से भरा एक टैम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। टैम्पो ट्रैवलर ने पहले सड़क में खड़ी एक आई20 कार को टक्कर मारी और फिर खाई में जा गिरा। टक्कर इतनी भीषण थी कि धक्के से आई20 कार भी खाई में गिर गई।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/pkQqsVJQPcU

 

गनीमत ये रही कि आई20 कार में कोई मौजूद नहीं था। हादसे में टैम्पो ट्रैवलर के ड्राइवर सहित कुल 11 लोग घायल हो गए जिन्हें कालाढूंगी, नैनीताल और हल्द्वानी के अस्पतालों में भेजा गया। सूचना के बाद पहुंची नैनीताल और कालाढूंगी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए भेजा। नैनीताल के कोतवाल अशोक कुमार ने बताया की टैम्पो ट्रैवलर का ब्रेक फेल होने की वजह से घटना हुुुई जिसमें सभी लोग सुरक्षित हैं । सभी घायलों को रैस्क्यू कर अस्पताल में भेज दिया गया है।

Also Read This

ब्रेकिंग : दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का ट्रांसफर, देंखे आदेश 

उत्तराखंडउत्तराखंड आबकारी विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में तैनात दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का...

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

Related Posts