ब्रेकिंग : वेब मीडिया एसोसिएशन का चुनाव संपन्न। आलोक शर्मा महासचिव, शेष 19 पद निर्विरोध

उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन के चुनाव में महासचिव पद पर आलोक शर्मा विजयी हो गए।

 115 सदस्यों ने मतदान में भागीदारी की थी, जिसमें आलोक शर्मा को 72 वोट मिले तथा संजीव पंत को 43 वोट पड़े। 29 वोट से आलोक शर्मा ने जीत हासिल की।
 इसके अलावा 19 पदों पर पदाधिकारी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे। अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज ईस्टवाल, कोषाध्यक्ष राकेश बिजल्वाण,  उपाध्यक्ष के दो पद राजकुमार राणा विनय भट्ट, संगठन महामंत्री दीपक धीमान, सह संगठन महामंत्री अमित आनंद, सह सचिव के दो पद घनश्याम जोशी, सोमपाल सिंह , प्रदेश मीडिया प्रभारी रजनीश सैनी, सह मीडिया प्रभारी के दो पद आशीष नेगी अमित अमोली, गढ़वाल मंडल संयोजक के तीन सुदीप पंचभैया, भूपेश्वर पैन्यूली, शबनम कुरेशी और कुमाऊं मंडल संयोजक के 3 पदों पर नवीन चंद्र जोशी, अंजू बिष्ट, अनिल शाह सहित सोशल मीडिया प्रभारी स्वप्निल का निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया था।
मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष वर्मा तथा चुनाव अधिकारी सुनील गुप्ता और अवधेश नौटियाल के संयुक्त संयोजन व देखरेख में यह चुनाव संपन्न कराया गया।
 एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने जीत का जश्न मनाया तथा सामूहिक रूप से संकल्प व्यक्त किया कि वे सभी राज्य के हित में आम आदमी की आवाज को प्रमुखता से अपने अपने न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित करेंगे, साथ ही पत्रकार हितों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर सुख दुख में हमेशा एकजुट रहेंगे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts