ब्रेकिंग: खाई मे गिरी कार । दो की मौत , तीन घायल

ब्रेकिंग न्यूज़, अनुज नेगी राष्ट्रीय राजमार्ग 119 नजीबाबाद- बुआखाल के गुमखाल के नजदीक कार खाई में गिरी,दो लोगों की मौके पर मौत तीन घायल कार में पाँच लोग सवार थे,पांचों हरियाणा रोहतक के रहने वाले हैं। गुमखाल से सतपुली रोड पर एक किलोमीटर आगे एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस सूचना पर तत्काल […]

ब्रेकिंग न्यूज़, अनुज नेगी

राष्ट्रीय राजमार्ग 119 नजीबाबाद- बुआखाल के गुमखाल के नजदीक कार खाई में गिरी,दो लोगों की मौके पर मौत तीन घायल कार में पाँच लोग सवार थे,पांचों हरियाणा रोहतक के रहने वाले हैं।

गुमखाल से सतपुली रोड पर एक किलोमीटर आगे एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस सूचना पर तत्काल चौकी गुमखाल पुलिस को मौके पर पहुंच गयी तथा थाने से प्रभारी निरीक्षक श्री संपूर्णानंद गैरोला मय कांस्टेबल बसंत कुमार कांस्टेबल वेद प्रकाश भट्ट के घटना पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को 108 एंबुलेंस तथा प्राइवेट वाहनों से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार भेजा गया।

राहत एवं बचाव कार्य हेतु थाना सतपुली पुलिस की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। एक स्विफ्ट कार संख्या HR12AH 3820 सड़क से करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। मौके पर 2 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 3 लोग घायल हो गए। कार में कुल 5 लोग सवार थे।
मृतकों के नाम #
1 -विजय पुत्र राजेश निवासी ग्राम बेरी जिला झज्जर हरियाणा उम्र करीब 26 वर्ष
2-मानव पुत्र ना मालूम निवासी उपरोक्त उम्र करीब 25 वर्ष
# घायलों के नाम
1 -मोहित पुत्र ना मालूम ग्राम मिठावाला जिला भिवानी हरियाणा उम्र 21 वर्ष
2 -शिवानी पुत्री ना मालूम निवासी पौड़ी उम्र 22 वर्ष
3 दीप्ति पुत्री ना मालूम निवासी पौड़ी उम्र 22 वर्ष

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts