दुखद : खाई में गिरी कार, चार की मौत

अपडेट टिहरी धनोल्टी से विजय खण्डूडी – नगुन -भवान-सुवाखोली मोटरमार्ग पर कार खाई मे गिरी 6 की मौत 4 घायल नगुन -भवान-सुवाखोली मोटरमार्ग पर सहारनपुर छुटमलपुर से उत्तरकाशी जा रही कार UP11Q 7042 मौरियाणा टाप के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे गिर गई जिसमे सवार 4 बच्चों 2 महिलाओं की मौके पर मौत हो […]

अपडेट

टिहरी
धनोल्टी से विजय खण्डूडी

– नगुन -भवान-सुवाखोली मोटरमार्ग पर कार खाई मे गिरी 6 की मौत 4 घायल

नगुन -भवान-सुवाखोली मोटरमार्ग पर सहारनपुर छुटमलपुर से उत्तरकाशी जा रही कार UP11Q 7042 मौरियाणा टाप के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे गिर गई जिसमे सवार 4 बच्चों 2 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई व 2 बच्चे व 2 पुरूष घायल हो गये मौके पर पहुँची पुलिस प्रशासन के द्वारा घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकाला गया घायलों को 108 के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थत्यूड़ पहुचाया गया जहां पर डाक्टरों के द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये लोग शादी सामारोह मे शामिल होने उत्तरकाशी जा रहे थे।

सूचना पाकर मौके पर पहुँची थाना थत्यूड़ पुलिस थाना धरासू पुलिस राजस्व पुलिस कण्डीसौड़
घटनास्थल तहसील क्षेत्र कण्डीसौड़ में है।

नगुन-भवान- सुवाखोली मोटरमार्ग पर पिछले लम्बे समय से सड़क किनारे पैराफिट लगाये जाने की माँग कर रहे है लेकिन लोक निर्माण विभाग इस ओर उदासीन बना हुआ है।

मौके पर पहुँचे जिलाधिकारी उत्तरकाशी आशीष चौहान एस डी एम धनोल्टी रजा अब्बास तहसीलदार कण्डीसौड़ बी डी भट्ट राजस्व उपनिरीक्षक बिजेन्द्र रमोला , प्रताप सिह भण्डारी, सी एम नगवाण के द्वारा पुलिस टीम व स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कार्य चलाया गया।

डाक्टरों की टीम के द्वारा शवो का पोस्टमार्टम कर परिजनो को सौप दिये।

घायल

सरफराज s/o शहीद अहमद छुटमलपुर सहारनपुर (चालक)
अलाउद्दीन s/oखुर्शीद 26बर्ष लोहनी सराय सहारनपुर
मलायका पुत्री अलाउद्दीन 7बर्ष
तुब्बा पुत्री अलाउद्दीन 4 बर्ष

मृतक
तहरीम W/0 सरफराज32बर्ष
सहजादी W/0अलाउद्दीन26बर्ष
रिजा पुत्री सरफराज 15 बर्ष
नताशा पुत्री सरफराज9 बर्ष
शम्मी पुत्र सरफराज 2
अत्तिया पुत्री अलाउद्दीन 7माह

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts