केंद्रीय मंत्री ने भी माना हरक सिंह की जिद का लोहा

उत्तराखंड के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने आज केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के साथ मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री को लालढांग चिल्लरखाल के विषय में विस्तृत जानकारी दी साथ ही उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन लालढांग चिल्लर खाल मोटर मार्ग पर न्यायालय के सकारात्मक रुख से भी अवगत […]

उत्तराखंड के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने आज केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के साथ मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री को लालढांग चिल्लरखाल के विषय में विस्तृत जानकारी दी साथ ही उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन लालढांग चिल्लर खाल मोटर मार्ग पर न्यायालय के सकारात्मक रुख से भी अवगत कराया।
इस मुलाकात के पश्चात प्रकाश जावड़ेकर ने साफ तौर पर कहा कि केंद्र सरकार इस मोटर मार्ग पर राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदम का पूरी तरह से समर्थन करती है, साथ ही उन्होंने वन मंत्री हरक सिंह रावत की दृढ़ इच्छाशक्ति की भी सराहना की।

साथ ही यह भी बताया कि वह शीघ्र ही 2 दिन के भीतर अपने विभाग के अधिकारियों के साथ इस विषय पर एक समीक्षा बैठक करेंगे।
राज्य सरकार द्वारा उच्चतम न्यायालय में रखे जा रहे पक्ष को मजबूत करने के लिए उनके मंत्रालय के अधिकारी भी आवश्यक कदम उठाएंगे।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts