खानपुर विधायक चैंपियन का पुतला फूंका

टिहरी विस्थापित जन कल्याण समिति ने हरिद्वार के सदस्यों ने आईएमसी चौक (सिडकुल) पर खानपुर विधायक चैंपियन का पुतला फूंका।
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने मांग की कि विधानसभा अध्यक्ष विधायक चैंपियन की विधायकी तुंरत बर्खास्त करें, क्योंकि चैंपियन ने पूरे उत्तराखंड को अभद्र व आपत्तिजनक शब्द कहे हंै। ये अपमान समस्त उत्तराखंडवासियों एवं शहीदों का अपमान है।
प्रदर्शन करने वालों में कुंवर सिंह बिष्ट, मनोहर रावत, दरबान सिंह रावत, महावीर रावत,जयकिशन न्यूली, विनोद गिरी, अमित भट्ट, नवीन भट्ट, तारादत्त भट्ट, राजीव कठैत, नरेन्द्र चौहान,जगदीश नगरकोटी, शिवचरण सिंह, नंदन सिंह बिष्ट, दिनेश पशमोला, कैंतुरा आदि शामिल थे।

वहीं कांग्रेस कमेटी डोईवाला के नेतृत्व में भाजपा के खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई और शहीदों का अपमान किया गया। जिसके विरोध में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विरोध जताकर चैंपियन का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जनप्रतिनिधियों द्वारा ऐसी टिप्पणी करना कतई बर्दाश्त नहीं होगा।
इस मौके पर अध्यक्ष राजवीर, सागर मनवाल, मोहित उनियाल, गौरव मल्होत्रा, राजेश, दीपक प्रजापति, विजय ढिंगिया, मधु, रागिनी जौहरी, भारत भूषण कौशल, धीरज जैना, कमलेश, हरदयाल सैनी, राहुल सैनी, स्वतंत्र प्रकाश, मोहन सिंह रावत, नवीन सैनी, संजय वर्मा, अमित मनवाल आदि मौजूद थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts